IND vs ENG: तीसरे T20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या को छोड़ सकते हैं पीछे

IND vs ENG: पिछले कुछ मुकाबलों में भले ही टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भी अगर उन्होंने यही फॉर्म जारी रखा, तो बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

Abhishek Sharma
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भले ही टीम इंडिया हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अभिषेक ने पिछले 4 पारियों में से 3 बार धमाकेदार बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया है. अब अभिषेक शर्मा के पास सीरीज के तीसरे मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. ऐसा करने वाले हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने की रिकॉर्ड की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने की रिकॉर्ड की बराबरी 2 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए थे. जिसमें एक छ्क्का शामिल था. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बन गए. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड की हुई बराबरी

हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड की हुई बराबरी 3 / 6

इससे पहले ये रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज था. पांड्या ने टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ 27 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. अब अभिषेक शर्मा के भी 27 छ्क्के हो गए हैं. ऐसे में अब दोनों बराबरी पर आ गए हैं.  (Pic Credit- AI Generated) 

इन दिग्गजों से आगे निकले अभिषेक शर्मा

इन दिग्गजों से आगे निकले अभिषेक शर्मा4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के 19 छक्के हैं, तो वहीं रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के 18-18 छक्के हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा ने बहुत ही कम समय में इन दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

तीसरे टी-20 मैच में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

तीसरे टी-20 मैच में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड5 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में सिर्फ 1 छक्का और जड़ते ही अभिषेक शर्मा पांड्या से भी आगे निकल जाएंगे. ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.  (Pic Credit- X) 

फॉर्म में चल रहे हैं अभिषेक शर्मा

फॉर्म में चल रहे हैं अभिषेक शर्मा 6 / 6

मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन आ रहे हैं. ऐसे में वो इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे. अगर अभिषेक ने यही फॉर्म आगे भी जारी रखा, तो टीम इंडिया को हर मैच में मजबूत शुरुआत दे सकते हैं.  (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन