
1 / 6
Peter Siddle: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल टी20 ब्लास्ट 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. अगले महीने से यह बड़ा टूर्नामेंट शुरू हो रहा है. पहले बताया जा रहा था कि कुछ निजी कारणों से वो नहीं खेल रहे हैं लेकिन अब उनके नहीं खेलने का असली कारण पता चला है. दरअसल, एक भारतीय लीग में हिस्सा लेकर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है. इसी कारण अब वो टी20 ब्लास्ट खेलने के लिए एलिजिबल नहीं हैं और एक तरह से उन पर इस साल खेलने से 'बैन' लग गया है.
भारतीय लीग में खेले थे पीटर सिडल

2 / 6
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडल कुछ महीनों पहले वर्ल्ड लैजेंड्स प्रो लीग का हिस्सा बने थे. गोवा में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. यह भारतीय लीग BCCI द्वारा स्वीकृत नहीं है. यह एक प्राइवेट टी20 टूर्नामेंट था, जिसमें सिडल ने हिस्सा लिया था.
ECB ने लगाया बैन

3 / 6
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के नियमों के अनुसार खिलाड़ी अगर किसी भी अस्वीकृत लीग या टूर्नामेंट में खेलता है, तो वो इंग्लैंड में छह महीने के लिए नहीं खेल सकता. इसका अर्थ है कि पीटर सिडल इस साल इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जिसमें वो नॉट्स ऑउटलॉस के लिए खेलने वाले थे.
निजी कारणों का दिया था बहाना

4 / 6
नॉटिंघमशर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मिक नेवेल ने अपनी स्टेटमेंट में बताया था कि पीटर सिडल निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उन्होंने कहा था कि उन्हें सिडल के अनुभव की कमी जरूर खलेगी.
PSL में धमाल मचा रहे हैं पीटर सिडल

5 / 6
41 साल की उम्र में पीटर सिडल अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में वो मुल्तान सुल्तांस की टीम का हिस्सा हैं और अब तक 8 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इसी बीच 8.70 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटके हैं.
7 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से हो गए थे रिटायर

6 / 6
पीटर सिडल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2008 में डेब्यू किया था और वो कुल 67 टेस्ट मैचों का हिस्सा बने. सिडल ने इसी दौरान 221 विकेट अपने नाम किए. सिडल ने 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वो इसके बाद घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते नजर आए हैं.