आकाश चोपड़ा ने बताया कौन सी 5 टीमें IPL 2027 में बदल सकती हैं अपना कप्तान

IPL 2027: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. अब टॉप 4 टीमों ने प्लेऑफ की तैयारी शुरू कर दी है. इसी के साथ 6 टीमों का सीजन 19 में सफर खत्म हो चुका है. इन टीमों ने लीग स्टेज से बाहर होने के बाद आईपीएल 2027 की तैयारी भी शुरू कर दी है.

ajinkya rahane and ruturaj gaikwad
1 / 6
ajinkya rahane and ruturaj gaikwad

IPL 2027: आईपीएल 2026 में 5 टीमों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. इन फ्रेंचाइजियों के कप्तान पर भी सवाल उठ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम के मालिक आईपीएल 2027 से पहले कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं. जिसके बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन 5 कप्तानों के बारे में बताया है. जिन्हें अगले सीजन से पहले कप्तानी से हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 2 / 6

मुंबई इंडियंस की टीम भी बैक टू बैक सीजन में खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही हार्दिक पांड्या पर भी गाज गिर सकती है. पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम कप्तानी से हटा सकती है. टीम फिलहाल नए कप्तान की तलाश में है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 3 सीजन से लगातार फेल हो रही है. जिसका जिम्मेदार कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ठहराया जा रहा है. ऐसे में अगले सीजन से पहले गायकवाड़ को भी कप्तानी से हटाया जा सकता है.

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अक्षर पटेल की कप्तानी भी सवालों के घेरे में नजर आ रही है. पटेल को भी अगले सीजन से पहले हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर फिनिश किया है. जिसके कारण ही ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. पंत को भी कप्तानी से अगले सीजन हटाया जा सकता है.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे  6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर फिनिश किया था. ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही शाहरुख खान की टीम अगले सीजन से पहले कप्तान बदल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन