WWE WrestleMania में बने 7 सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE WrestleMania का आयोजन हर साल अप्रैल में होता है. इस इवेंट में हमेशा बड़े रिकॉर्ड कायम होते हैं. सभी की नजरें इनके ऊपर होती हैं. मेगा इवेंट में बनाए गए कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं जिनका टूटना काफी मुश्किल है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 8
WWE WrestleMania

WWE WrestleMania को लेकर हमेशा फैंस में उत्साह बना रहता है. 2020 से इसका आयोजन दो दिन का होता है. हर किसी रेसलर का कंपनी के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में परफॉर्म करने का होता है. हर साल इस शो में कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड कायम होता है. रेसलर्स अपनी जान जोखिम में डालकर दुनिया भर के फैंस का मनोरंजन करते हैं. एक तरह से कहा जाए तो इसी शो के जरिए फ्यूचर स्टार्स पैदा होते हैं. खैर यहां हम आपको WrestleMania में बने सात अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिनका फ्यूचर में टूट पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

विज्ञापन

द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक

द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक2 / 8

द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक 21-0 की रही है. उन्होंने लगातार 21 मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की थी. उनकी स्ट्रीक 2014 में ब्रॉक लैसनर ने खत्म की थी. टेकर के इस रिकॉर्ड का टूट पाना भी मुश्किल है. आज के दौर  में कोई भी रेसलर इस बारे में शायद ही कभी सोचेगा कि वो लगातार 21 मैचों में जीत दर्ज करेगा.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा जीत

सबसे ज्यादा जीत3 / 8

द अंडरटेकर ने WrestleMania में कुल 27 मैच लड़े हैं. उन्होंने 25 मैचों में जीत हासिल की है. सबसे ज्यादा जीत के मामले में उनके आसपास कोई नहीं है. उनके इस रिकॉर्ड को भी फ्यूचर में तोड़ पाना काफी मुश्किल होगा. टेकर को इस वजह से मेगा इवेंट का किंग कहा जाता है. उन्हें दो ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

सबसे ज्यादा मेन इवेंट

सबसे ज्यादा मेन इवेंट 4 / 8

WrestleMania में रोमन रेंस का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. कंपनी ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया है. रेंस के नाम WWE इतिहास में सबसे अधिक बार WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड है. वो 2026 तक 10 बार मेन इवेंट कर चुके हैं. उनका ये रिकॉर्ड भी शायद कभी नहीं टूट पाएगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस का लगातार टाइटल डिफेंड

रोमन रेंस का लगातार टाइटल डिफेंड5 / 8

WWE WrestleMania में रोमन रेंस ने लगातार चार साल टाइटल डिफेंड किया है. 2021, 2022, 2023 और 2024 में वो बतौर चैंपियन WrestleMania में उतरे हैं. चार साल तक ये कारनामा करने वाले वो पहले सुपरस्टार हैं. उनका ये रिकॉर्ड भी फ्यूचर में नहीं टूट पाएगा.

सबसे लंबा मैच

सबसे लंबा मैच6 / 8

WrestleMania 12 में शॉन माइकल्स और ब्रेट हार्ट के बीच ऐतिहासिक आयरन मैन मैच हुआ था. दोनों का मैच एक घंटे से ज्यादा समय तक चला था. अब मेगा इवेंट में इस तरह का मैच होना असंभव है. इस लिहाज से देखा जाए तो ये रिकॉर्ड भी कभी टूट नहीं पाएगा.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा हार

सबसे ज्यादा हार7 / 8

WWE WrestleMania में सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड ट्रिपल एच के नाम है. उन्हें 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. फ्यूचर में उनके इस शर्मनाक रिकॉर्ड का टूट पाना भी मुश्किल है. मौजूदा समय में उनके आसपास कोई नहीं है. वैसे ट्रिपल एच इस रिकॉर्ड को भूलना चाहेंगे.

एक ही रात में सबसे ज्यादा मैच

एक ही रात में सबसे ज्यादा मैच8 / 8

WrestleMania में एक ही रात में सबसे ज्यादा मैच लड़ने का रिकॉर्ड रैंडी सेवेज के नाम है. WrestleMania 4 में उन्होंने खाली पड़े WWE चैंपियनशिप के लिए एक टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के लिए चार मैच लड़े. उनका ये रिकॉर्ड भी फ्यूचर में कभी नहीं टूट पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन