AEW से WWE में आए इन 6 रेसलर्स की आई बहार, चैंपियन बनकर हुए मालामाल

WWE द्वारा सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. 2019 में टोनी खान AEW रेसलिंग कंपनी लाए. अब इसका बड़ा नाम बन चुका है. वहां पर WWE के कई दिग्गज काम करते हैं. वैसे सभी का सपना WWE में काम करने का होता है. ट्रिपल एच के एरा में AEW में काम कर रहे स्टार्स ने WWE में कदम रखा. इनमें से कुछ ऐसे हैं जो चैंपियन भी बन गए हैं. साथ ही साथ इन्हें तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट देकर मालामाल भी किया गया है. आइए आपको इन रेसलर्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 7
इन स्टार्स को मिली खूब सफलता

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 2 / 7

सीएम पंक ने 2023 के अंत में WWE में वापसी की. इससे पहले उन्होंने AEW में काम किया. पंक ने 2014 तक भी WWE में एक्शन दिखाया था. इस बार उन्हें तगड़ी सफलता मिली है. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. पंक को बढ़िया कॉन्ट्रैक्ट भी दिया गया है.

विज्ञापन

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल3 / 7

जेड कार्गिल ने भी AEW में बढ़िया काम किया. कुछ साल पहले ही उन्होंने WWE में एंट्री की. कार्गिल को शुरुआत से ही काफी मजबूत दिखाया गया था. 2025 के अंत मे उन्होंने वुमेंस टाइटल अपने नाम किया. रिपोर्ट्स के अनुसार कार्गिल ने WWE के साथ मोटी डील साइन की है.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 7

AEW को शुरू करने और आगे बढ़ाने में कोडी रोड्स का बहुत योगदान रहा था. 2022 में कोडी ने WWE में वापसी की. इसके बाद से वो तीन बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं. इसके अलावा उन्हें सालाना 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसा मिलता है.

विज्ञापन

पेंटा

पेंटा5 / 7

पेंटा ने 2025 की शुरुआत में WWE में एंट्री की थी. AEW में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. WWE ने उन्हें हमेशा बड़े मैचों में ही रखा. वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बन चुके हैं. उन्हें बढ़िया पैसा भी कंपनी द्वारा दिया गया है. कंपनी में उनका फ्यूचर बहुत बढ़िया लग रहा है.

रिकी सेंट्स

रिकी सेंट्स6 / 7

रिकी सेंट्स को भी AEW से WWE में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. NXT के वो टॉप स्टार बन चुके हैं. उन्हें तगड़ी सफलता इस बार मिली है. रिकी को कंपनी ने जल्द ही NXT चैंपियन भी बना दिया. बहुत जल्द मेन रोस्टर में वो आ जाएंगे.

विज्ञापन

ईथन पेज

ईथन पेज7 / 7

ईथन पेज भी AEW में काम कर चुके हैं. WWE में आने के बाद उन्हें खूब सफलता मिली है. NXT में उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. पेज ने बतौर NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन जबरदस्त कार्य किया है. उन्हें WWE द्वारा बढ़िया पैसा भी दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन