WWE SummerSlam 2026 में रिटायर नहीं होंगे Brock Lesnar! ये रहे 5 बड़े कारण

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर समर की सबसे पार्टी में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. इसके बाद वो रिटायर हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि क्यों SummerSlam 2026 में लैसनर संन्यास नहीं लेंगे.

WWE
1 / 6
क्या ब्रॉक लैसनर होंगे रिटायर?

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग के बीच में रख दिए थे. उन्होंने बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. लैसनर ने पॉल हेमन को गले भी लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर ने कुछ हफ्ते पहले अचानक Raw में आकर सभी को चौंका दिया. अब कहा जा रहा है कि वो  SummerSlam 2026 में अपना आखिरी मैच लड़कर संन्यास लेंगे. यहां हम आपको पांच कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों SummerSlam 2026 में लैसनर रिटायर नहीं होंगे.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 43 सऊदी अरब में होगा

WWE WrestleMania 43 सऊदी अरब में होगा2 / 6

WWE WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी ने सऊदी के साथ बहुत बड़ी डील साइन की है. वहां पर स्टार पावर की जरूरत होगी. वैसे भी सऊदी के लिए हमेशा बड़े स्टार्स की मांग रहती है. ब्रॉक लैसनर की फैन-फॉलोइंग के बारे में आप सभी जानते हैं. ये एक कारण है कि अभी SummerSlam 2026 में वो रिटायर नहीं होने वाले हैं.

विज्ञापन

ड्रीम मैच बचे हुए हैं

ड्रीम मैच बचे हुए हैं3 / 6

गुंथर, ब्रॉन ब्रेकर सहित कुछ अन्य युवा स्टार्स हैं जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का मैच होना बचा हुआ है. अगर ये नहीं हुए तो फिर फैंस निराश हो सकते हैं. WWE को इन मैचों से खूब फायदा हो सकता है. ये भी एक वजह है कि शायद वो SummerSlam 2026 में रिटायर नहीं होंगे.

युवा स्टार्स को आगे बढ़ाने की क्षमता

युवा स्टार्स को आगे बढ़ाने की क्षमता4 / 6

ब्रॉक लैसनर के साथ हर कोई रिंग शेयर करना चाहता है. ओबा फेमी को उन्हें बहुत आगे बढ़ा दिया है. फेमी ने भी इसके बारे में कभी नहीं सोचा होगा. लैसनर अभी भी कुछ अन्य स्टार्स को आगे बढ़ा सकते हैं. उनके पास इस चीज की पूरी क्षमता थी. ये भी एक कारण है कि वो SummerSlam 2026 में रिटायर नहीं होंगे.

विज्ञापन

फैंस की मांग

फैंस की मांग5 / 6

कोई भी WWE फैन ब्रॉक लैसनर को रिटायर होते हुए नहीं देखना चाहता है. लैसनर ने इस बिजनेस के लिए बहुत कुछ किया है. उनकी वजह से हमेशा कंपनी को फायदा हुआ. उन्हें देखकर फैंस की ऊर्जा भी बढ़ जाती है. ये भी एक कारण है कि SummerSlam 2026 में शायद द बीस्ट संन्यास नहीं लेंगे.

कंपनी को जरूरत है

कंपनी को जरूरत है6 / 6

ये बात सच है कि WWE को अभी भी ब्रॉक लैसनर की जरूरत है. उनके जैसा बिजनेस देने वाला अभी तक कोई नहीं आया है. उनका औरा ही अलग है. ट्रिपल एच खुद नहीं चाहेंगे कि लैसनर रिटायरमेंट ले लें. ये भी एक कारण है कि लैसनर SummerSlam 2026 में रिटायर नहीं होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन