Numerology: खुशियों से घर भर देते हैं इन तिथियों पर जन्मे लोग, ये ही है Laughter Chefs की होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह का मूलांक

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी जन्म तिथियों के बारे में बताया गया है, जिन पर जन्मे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं. वो जहां पर भी जाते हैं, वहां खुशियां बांटते हैं. इन्हीं जन्म तिथियों में Laughter Chefs की होस्ट भारती सिंह का भी मूलांक है. यहां पर आप कॉमेडियन भारती सिंह के मूलांक और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में जान सकते हैं.

Numerology
1 / 6

स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट भारती सिंह को आज किसी की पहचान की जरूरत नहीं है. उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर काम किया है. हालांकि, इस समय भारती Laughter Chefs नामक शो में बतौर होस्ट काम कर रही हैं. लेकिन क्या आपको पता है भारती की सफलता के पीछे उनके मूलांक का भी खास महत्व है, जिसके बारे में आपको यहां जानने को मिलेगा.

विज्ञापन

भारती सिंह का मूलांक

भारती सिंह का मूलांक2 / 6

भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका 3 मूलांक है. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तिथि को हुआ है, उन सभी का मूलांक 3 ही होता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह3 / 6

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति है. देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, धन, धर्म और संतान का कारक यानी प्रतिनिधित्व ग्रह माना जाता है. (Credit- Freepik)

मूलांक 3 वालों का स्वभाव

मूलांक 3 वालों का स्वभाव4 / 6

देखा गया है कि मूलांक 3 के लोग ज्ञानी और महत्वाकांक्षी होते हैं. इन्हें नई चीजें सीखना और लोगों को ज्ञान देना अच्छा लगता है. इसके अलावा इन लोगों के अंदर एक लीडर बनने की भी कई खूबियां होती हैं. (Credit- Freepik)

विज्ञापन

भाग्य देता है साथ

भाग्य देता है साथ5 / 6

बता दें कि मूलांक 3 के लोग यदि किसी चीज को पाने के लिए मेहनत करते हैं तो उसमें उन्हें सफलता जरूर होती है. साथ ही भाग्य भी इनका कठिन परिस्थिति में साथ देता है. ऐसे में इनके जीवन में कम समय में सफल होने की संभावना अधिक रहती है. (Credit- Freepik)

ज्यादा समय तक नहीं रह पाते दुखी

ज्यादा समय तक नहीं रह पाते दुखी6 / 6

जिन लोगों का मूलांक तीन है, उनके अंदर हर परिस्थिति में खुश रहने की कला होती है. ये लोग ज्यादा समय तक दुखी नहीं रह पाते हैं और न ही अपने आसपास के लोगों को परेशान देख पाते हैं. ये जहां भी जाते हैं, वहां खुशियां बांटते हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Credit- Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन