Anjan Baba: घने जंगलों में नदी की टापू पर है 'अनजान बाबा' की मजार, जियारत से पूरी होती है मुरादें

Anjan Baba: अनजान बाबा की मजार नदी की तेज धाराओं और घने जंगलों और टापू के बीच है. यहां पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. श्रद्धालु अनजान बाबा के मजार पर अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं. (अमर देव पासवान की रिपोर्ट)

Anjan Baba mazar
1 / 6
Anjan Baba mazar

Anjan Baba: अनजान बाबा की मजार भौगोलिक स्थिति के कारण तो खास है. इसके साथ ही इसको लेकर लोगों की गहरी आस्था है. कई श्रद्धालु यहां पिछले 20, 30, 40 और 50 सालों से लगातार आ रहे हैं. यहां उनकी मुरादें पुरी होती हैं.

विज्ञापन

अनजान बाबा का मजार

अनजान बाबा का मजार2 / 6

अनजान बाबा की मजार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दूर है. पश्चिम बर्दवान और पुरुलिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अनजान बाबा की मजार है. मजार घने जंगलों और नदी के बीच टापू पर स्थित है.

विज्ञापन

लोगों के बीच है गहरी आस्था

लोगों के बीच है गहरी आस्था3 / 6

अनजान बाबा की मजार भौगोलिक स्थिति ही खास नहीं है, बल्कि उससे जुड़ी लोगों की गहरी आस्था भी इसे खास बनाती है. पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां सालों से अपनी हाजिरी लगाने पहुंचते हैं.

वर्षों से लगातार आ रहे हैं श्रद्धालु

वर्षों से लगातार आ रहे हैं श्रद्धालु4 / 6

अनजान बाबा की मजार लोगों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है. यहां पर कोई 20, 30, 40 या 50 वर्षों से लगातार आ रहा है. श्रद्धालु अपनी मुराद लेकर, तो कोई मुराद पूरी होने के बाद धन्यवाद करने के लिए आता है.

विज्ञापन

पूरी होती हैं मुरादें

पूरी होती हैं मुरादें5 / 6

जमुई जिले की रहने वाली बुजुर्ग महिला मीरा देवी और जमुई की रहने वाली रेखा देवी ने बताया कि, यहां आने पर उनकी मुरादें पुरी होती हैं. रेखा देवी अनजान बाबा के मजार पर आईं तो उनके जीवन की समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो गईं.

नदी पार करते पहुंचते हैं श्रद्धालु

नदी पार करते पहुंचते हैं श्रद्धालु6 / 6

अनजान बाबा की मजार नदी और घने जंगलों से घिरे स्थान पर है. यह मजार नदी के बीच एक टापू पर है. यहां लोग नाव से नदी पार करके पहुंचते हैं. कई बार नदी में पानी कम होने पर इसे पैदल पार करते हैं. यह मजार करीब 70 से 75 वर्ष पुरानी है. यह मजार धार्मिक आस्था और विश्वास का प्रतीक है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन