Numerology: इस मूलांक की लड़कियां रिलेशनशिप में देती हैं 100% कमिटमेंट, निभाती हैं हर हाल में साथ!

Numerology: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर उसकी जन्म तिथि का खास प्रभाव पड़ता है, जिसकी मदद से उनकी लव लाइफ, स्वभाव, इनकम और सेहत आदि से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास तिथियों का जिक्र किया गया है, जिन पर जन्मी लड़कियों के अपने रिलेशनशिप में 100% कमिटमेंट देने की संभावना होती है. आइए जानते हैं इन्हीं तिथियों के बारे में.

Numerology
1 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology के अनुसार, हर व्यक्ति की लव लाइफ उसकी जन्म तिथि से प्रभावित होती है. अगर आपको किसी व्यक्ति के स्वभाव व करियर के बारे में जानना है तो इसमें उनकी डेट ऑफ बर्थ काफी मदद कर सकती है. इसी शास्त्र में कुछ तिथियां ऐसी बताई गई हैं, जिन पर जन्मी लड़कियां दिल की साफ होती हैं. ये अपने रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होती हैं और उसे मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं. आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से उस एक मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जुड़ी लड़कियों के लिए रिलेशनशिप में भरोसा और वफादारी सबसे ऊपर होती है.

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक 42 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म 4, 13 या 22 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. इनके ऊपर राहु ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

Practical होती हैं ये लड़कियां

Practical होती हैं ये लड़कियां3 / 6

राहु ग्रह द्वारा शासित होने के कारण मूलांक 4 की लड़कियों के सोचने और समझने का तरीका काफी अलग होता है. ये कोई भी फैसला जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे नहीं लेती हैं. इनका स्वभाव तो शांत व सरल होता है, लेकिन ये काफी Practical होती हैं.

जल्दी से बातों में नहीं आती ये लड़कियां

जल्दी से बातों में नहीं आती ये लड़कियां4 / 6

बता दें कि मूलांक 4 की लड़कियां जल्दी से लोगों की बातों में नहीं आती हैं, बल्कि हर फैसला अपनी सोच और रिस्क पर लेती हैं. हालांकि, इन्हें अपने जीवन में किसी की दखलंदाजी भी काफी पसंद नहीं होती है.

विज्ञापन

रिलेशनशिप को लेकर सीरियस होती हैं ये लड़कियां

रिलेशनशिप को लेकर सीरियस होती हैं ये लड़कियां5 / 6

मूलांक 4 की लड़कियां प्यार को टाइमपास नहीं, बल्कि लाइफटाइम का कमिटमेंट समझती हैं. ये अपने रिलेशनशिप को सॉन्ग बनाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं. इसके अलावा ये Love at First Sight को नहीं मानती हैं, बल्कि सामने वाले को परखने के बाद ही कमिटमेंट देती हैं.

ये लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों से नहीं हटती पीछे

ये लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों से नहीं हटती पीछे6 / 6

ग्रह राहु द्वारा शासित होने के कारण मूलांक 4 की लड़कियां ईमानदार होती हैं. अगर रिलेशनशिप में एक बार ये किसी व्यक्ति को कमिटमेंट देती हैं तो किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ती हैं. मुश्किल से मुश्किल समय में ये अपने जीवनसाथी की हिम्मत बनती हैं और उनका हौसला बढ़ाती हैं. साथ ही ये अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटती हैं. (All Image Credit- Freepik & Pinterest) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन