Kundali Reading: पैसा वाला, केयरिंग और फुल रोमांटिक... कैसा होगा लाइफ पार्टनर? कुंडली खोलेगी राज

Kundali Reading: कुंडली बताएगी आपका लाइफ पार्टनर होगा अमीर, केयरिंग और कितना रोमांटिक, अपनी कुंडली खुद पढ़िए और सप्तम भाव, शुक्र और बृहस्पति खोलेंगे शादी और प्यार से जुड़े बड़े राज। आइए जानते हैं, जन्म कुंडली में छिपे परफेक्ट जीवनसाथी के खास ज्योतिष संकेत क्या हैं?

kundali-reading-life-partner-kaisa-hoga
1 / 6

विज्ञापन

कुंडली से जानें लाइफ पार्टनर कैसा होगा

कुंडली से जानें लाइफ पार्टनर कैसा होगा2 / 6

Kundali Reading: आपका जीवनसाथी कैसा होगा- अमीर, प्यार करने वाला या भावुक? यह सब आपकी जन्म कुंडली में छिपा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्तम भाव यानी विवाह का भाव, शुक्र यानी प्रेम के कारक ग्रह और बृहस्पति यानी समृद्धि के कारक ग्रह की स्थिति बताती है कि आपका पार्टनर धनवान, रोमांटिक और केयरिंग होगा या नहीं। आइए जानते हैं, कुंडली ये कौन से संकेत बताते हैं कि आपका लाइफ पार्टनर परफेक्ट होगा या नहीं?

विज्ञापन

धनवान लाइफ पार्टनर

धनवान लाइफ पार्टनर3 / 6

अगर आपके सप्तमेश यानी कुंडली के सातवें भाव का स्वामी कुंडली के दूसरे यानी धन भाव या ग्यारहवें यानी लाभ भाव में बैठा है, तो आपका लाइफ पार्टनर बहुत अमीर होगा। शादी के बाद आपकी आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरेगी। वहीं, जब आपकी कुंडली के आठवें भाव में बृहस्पति या शुक्र अपनी उच्च राशि में हों, तो ससुराल पक्ष धनी होगा।

रोमांटिक लाइफ पार्टनर

रोमांटिक लाइफ पार्टनर4 / 6

जब आपकी कुंडली के सातवें भाव में शुक्र हो, खासकर वृषभ, तुला या मीन राशि में, तो आपका पार्टनर दिखने में आकर्षक और स्वभाव से बेहद रोमांटिक होगा। वह कला, संगीत और सुख-सुविधाओं का शौकीन होगा। वहीं, जब पांचवें और सातवें भाव के स्वामियों के बीच युति या दृष्टि हो, तो पार्टनर शादी के बाद भी प्रेम को फीका नहीं पड़ने देगा यानी रोमांस फुल टॉप होगा।

विज्ञापन

केयरिंग लाइफ पार्टनर

केयरिंग लाइफ पार्टनर5 / 6

कुंडली यह भी बताती है कि पार्टनर कितना केयरिंग होगा। आपकी कुंडली में में चंद्रमा और शुक्र की युति पार्टनर को बेहद संवेदनशील, केयरिंग और भावनाएं जताने वाला बनाती है। वह न केवल आपकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखेगा, हर मुश्किल में साथ खड़ा होगा और आपको हमेशा प्यार से समझेगा।

ये महासंयोग भी समझें

ये महासंयोग भी समझें6 / 6

अगर कुंडली के केंद्र भावों यानी पहले, चौथे, सातवें और दसवें या त्रिकोण यानी पंचम और नवम भायव में बृहस्पति और शुक्र एक साथ बैठे हों, तो ऐसा पार्टनर मिलता है, जो करोड़ों का मालिक होने के बावजूद बेहद वफादार और प्यार करने वाला होता है। नवमांश कुंडली में भी यदि सातवें भाव में शुक्र, बुध या गुरु मजबूत हों, तो वैवाहिक जीवन ऐश्वर्य और रोमांस से भरपूर रहेगा। बस इस तरह से अपनी कुंडली खंगालिए, सारा का सारा राज खुल जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन