Chandra Gochar 2026: शनि के घर 'मकर' में चंद्र ने किया गोचर, ढाई दिन में 4 राशियों को होगा प्रचंड लाभ
Chandra Gochar 2026: 14 मार्च 2026 की सुबह चंद्र ग्रह का मकर राशि में गोचर हुआ है, जिसके स्वामी और कोई नहीं शनि महाराज हैं. यहां पर आप चंद्र गोचर के सही समय और करीब ढाई दिन तक 4 राशियों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

शनि और चंद्रमा, दोनों ही शक्तिशाली ग्रह हैं, जिनकी अपनी राशियां हैं. जब भी ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के घर यानी राशि और नक्षत्र में गोचर करते हैं तो बलशाली हो जाते हैं और मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. इस बार 14 मार्च 2026 को चंद्र ग्रह ने शनि के घर यानी मकर राशि में गोचर किया है, जिससे 4 राशियों को प्रचंड लाभ होगा.
चंद्र गोचर का समय
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, सुख-समृद्धि, मानसिक स्थिति और माता के दाता चंद्र ग्रह का 14 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर गोचर हुआ है. अब करीब ढाई दिन यानी 16 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 13 मिनट तक चंद्र शनि के घर मकर में ही रहेंगे.
मिथुन राशि
3 / 6शनि के घर 'मकर' में चंद्र ग्रह का गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. अगर आप किसी चीज को खरीदने के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी तो अब खरीदारी का अच्छा मौका मिलेगा. इसके अलावा शेयर बाजार में निवेश करना नुकसानदायक साबित नहीं होगा.
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि वालों के जीवन में चंद्र ग्रह के इस गोचर से स्थिरता आएगी. समय पर सभी जिम्मेदारियों को आप निभाएंगे, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. इसके अलावा गुप्त शत्रुओं का पता चलेगा और आप उन्हें मात देने में सफल होंगे.
वृश्चिक राशि
5 / 614 मार्च 2026 को हुआ चंद्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. सिंगल लोगों का रिश्ता किसी दूर के रिश्तेदार के सहयोग से तय हो जाएगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से अधिक सुधार होगा. इस दौरान संतान की ओर से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी भी आपको सुनने को मिल सकती है.
कुंभ राशि
6 / 6मिथुन, सिंह और वृश्चिक के साथ-साथ कुंभ राशि वालों के लिए भी 14 मार्च 2026 को हुआ चंद्र गोचर शुभ रहेगा. घर में किसी खास व्यक्ति के आने से आपको प्रसन्नता होगी. साथ ही माहौल ठीक रहेगा. इस दौरान बिजनेस में फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)



















