Chandra Gochar Effects: मार्च 2026 के आखिरी 3 दिन इन 3 राशियों के लिए रहेंगे भारी, सूर्य की राशि सिंह में रहेंगे महाराज 'चंद्र'
Chandra Gochar 2026 Effects: मार्च 2026 के आखिरी 3 दिन चंद्र ग्रह सिंह राशि में रहेंगे, जिसके स्वामी शक्ति-ऊर्जा के देवता सूर्य हैं. यहां पर आप जान सकते हैं कि किन 3 राशियों के लिए ये तीन दिन भारी रहेंगे. हालांकि, राशियों को चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के अचूक उपाय भी पता चलेंगे.

ज्योतिष में चंद्रमा को मानसिक स्थिति, भावनाओं, माता, सुख और शांति का कारक माना जाता है, जो हर दो से तीन दिन में राशि गोचर करते हैं. मार्च 2026 के आखिरी तीन दिन में महाराज चंद्र सिंह राशि में रहेंगे, जिस दौरान वृषभ, सिंह और धनु राशि वाले तनाव में रहेगे. चलिए जानते हैं इस दौरान होने वाले चंद्र गोचर के समय और अनलकी राशियों के राशिफल के बारे में.
चंद्र गोचर का दिन और समय
2 / 6ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 मार्च 2026 को चंद्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 31 मार्च 2026 की रात तक रहेंगे. बता दें कि 29 मार्च 2026 को ग्रह चंद्र का जहां दोपहर में 2 बजाकर 37 मिनट पर गोचर होगा, वहीं 31 मार्च 2026 को रात में 9 बजकर 32 मिनट के आसपास ग्रह की चाल बदलेगी.
वृषभ राशि
3 / 6कोई पुराना दोस्त आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकता है. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना मार्च माह के आखिरी तीन दिनों में नहीं है. इस दौरान शरीर में दर्द व अकड़न की समस्या भी रहने वाली है.
सिंह राशि
4 / 6मन के मुताबिक कार्य नहीं होंगे, बल्कि पहले से बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. इन तीन दिनों में यदि आप कोई नया काम शुरू नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा किसी से झगड़ा न करें और अपने काम से काम रखें.
धनु राशि
5 / 6आपकी माता और आपके विचार किसी मुद्दे पर मैच नहीं होंगे, जिसके कारण घर में क्लेश होगा. सेहत में भी पहले से ज्यादा गिरावट रहेगी. अधूरे काम पूरे नहीं होंगे, बल्कि विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है.
चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
6 / 6यदि आपके जीवन पर चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है तो नियमित रूप से शिव जी की पूजा करें. ज्यादा से ज्यादा सफेद चीजों का दान करें. हो सके तो अपने साथ हर समय कोई सफेद रंग की वस्तु रखें. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



















