Aadhaar New Update: आधार कार्ड से जुड़ा नया अपडेट, फोन नंबर रजिस्टर्ड नहीं तो भी बिना OTP मिलेगी ID, जानें कैसे?

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ा और नया अपडेट है। आधार कार्ड डाउनलोड करने या आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP की जरूरत होती है, लेकिन UIDAI की नई सर्विस के तहत अब आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए OTP की जरूरत नहीं है।

Aadhaar New Update
1 / 5

UIDAI ने यूजर्स को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के बिना आधार कार्ड को डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने के 2 ऑप्शन दिए हैं। इन ऑप्शन के जरिए आधार कार्ड का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। यह 2 ऑप्शन फेस ऑथेंटिकेशन फीचर और PVC आधार कार्ड हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों ऑप्शन का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और इसके क्या फायदे होंगे?

विज्ञापन

फेस ऑथेंटिकेशन फीचर

फेस ऑथेंटिकेशन फीचर2 / 5

UIDAI के अनुसार, फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का इस्तेमाल करके आधार कार्ड को वेरिफाई कर सकते हैं। इससे उन लोगों का बड़ा फायदा होगा, जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या खो गया है। इस फीचर में इंसान की पहचान उसके चेहरे से होती है। जब कैमरे के सामने फेस आएगा तो सिस्टम आधार के डेटा से उसे मैच करके बिना OTP के बिना आधार कार्ड को वेरिफाई कर देगा।

विज्ञापन

आधार पीवीसी कार्ड

आधार पीवीसी कार्ड3 / 5

आधार कार्ड वेरिफाई करने के लिए आधार पीवीसी कार्ड भी एक ऑप्शन है। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर आधार PVC कार्ड ऑप्शन सेलेक्ट करें। आधार नंबर या या Virtual ID डालें। बेसिक डिटेल्स भरकर पेमेंट करें। PVC आधार कार्ड कुछ दिन में घर के पते पर डिलीवर हो जाएगा। इस आधार कार्ड को कहीं भी किसी भी तरीके से इस्तेमाल करें, वैलिड ही माना जाएगा।

कैसे डाउनलोड होगा आधार?

कैसे डाउनलोड होगा आधार?4 / 5

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी चाहिए तो फेस ऑथेंटिकेशन सबसे आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले माईआधार मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। मोबाइल पर डाउनलोड आधार का ऑप्शन क्लिक करें। आधार नंबर EID या VID डालें। कैमरा एक्सेस मांगे जाने पर Allow करें। कैमरे ऑन होते ही अपना चेहरा दिखाएं। फेस स्कैन होते ही आधार कार्ड का PDF डाउनलोड हो जाएगा।

विज्ञापन

आधार कार्ड अपडेट के लिए फीस

आधार कार्ड अपडेट के लिए फीस5 / 5

UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड अपडेट करने के लिए फीस तय की गई है। आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, बर्थडेट आदि अपडेट करना हो तो 75 से 100 रुपये लगेंगे। आधार सेवा केंद्र से आधार कार्ड को अपडेट कराना सही रहेगा। ऑफिशियल मोबाइल ऐप से ऑनलाइन अप्लाई करके भी आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं, यह दोनों तरीके सेफ माने जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन