CBSE ने जारी किया 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन का रिजल्ट, DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के परिणाम बाद की प्रक्रिया के तहत पुनर्मूल्यांकन व उत्तर पुस्तिकाओं में चिन्हित त्रुटियों के सत्यापन के नतीजे जारी करने शुरू कर दिए हैं. बोर्ड ने कहा कि इन दोनों सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले करीब 87 प्रतिशत विद्यार्थियों के मामलों का निस्तारण कर परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जबकि शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी. परिणाम चरणबद्ध तरीके से डिजीलाकर पर अपलोड किए जा रहे हैं.

news (1)
1 / 6

विज्ञापन

संशोधित मार्कशीट डिजीलॉकर पर उपलब्ध

संशोधित मार्कशीट डिजीलॉकर पर उपलब्ध2 / 6

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के अंकों में जांच या पुनर्मूल्यांकन के दौरान बदलाव पाया गया है, उन्हें संशोधित मार्कशीट डिजीलॉकर (Revised Marksheet on DigiLocker) पर उपलब्ध कराई जा रही है. छात्र अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

किए गए जरूरी संसोधन

किए गए जरूरी संसोधन3 / 6

वहीं, बोर्ड का भी बयान सामने आया है. बोर्ड ने कहा कि जिन मामलों में छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियां सही पाई गई हैं उनमें आवश्यक सुधार किए गए हैं और अंक संशोधित कर दिए गए हैं. वहीं, जिन विद्यार्थियों के आवेदन पर नो चेंज का परिणाम आया है, उन्हें भी अपनी उत्तर पुस्तिका देखने का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में निरीक्षण की व्यवस्था की जाएगी और कार्यक्रम जल्द घोषित होगा.

13 मई को जारी हुए थे 12वीं के परिणाम

13 मई को जारी हुए थे 12वीं के परिणाम4 / 6

बता दें कि बोर्ड ने इस साल 13 मई को 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे, जिसमें करीब 17.69 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. परिणाम जारी होने के बाद 19 से 25 मई तक छात्रों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने का अवसर दिया गया. इसके बाद दो से सात जून के बीच पुनर्मूल्यांकन व उत्तर पुस्तिकाओं में सामने आई गलतियों के सत्यापन के लिए आवेदन मांगे गए थे.

विज्ञापन

छात्रों को CBSE ने दी ये सलाह

छात्रों को CBSE ने दी ये सलाह5 / 6

वहीं, दूसरी ओर सीबीएसई ने दावा किया है कि छात्रों की परीक्षा परिणाम प्रक्रिया एक मजबूत और कड़ी निगरानी वाली प्रणाली के तहत संचालित की गई है. बोर्ड के अनुसार, डिजिटल इंडिया कार्पोरेशन, आइआइटी कानपुर और आइआइटी मद्रास के तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रक्रिया की निगरानी की व सिस्टम को अनधिकृत और दुर्भावनापूर्ण हस्तक्षेप से सुरक्षित रखने में सहयोग दिया, ताकि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे.

अफवाहों पर ध्यान न दें

अफवाहों पर ध्यान न दें 6 / 6

सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों, अफवाहों और अनौपचारिक स्रोतों पर भरोसा न करने की अपील की है. बोर्ड ने कहा कि परिणाम बाद की प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रमाणिक और अद्यतन जानकारी केवल उसके आधिकारिक माध्यमों से ही साझा की जाएगी. किसी भी सहायता या जानकारी के लिए छात्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों व सीबीएसई की टेली-हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन