New OTT Releases Movies: ओटीटी पर देखें ये 5 नई-नवेली फिल्में, नंबर 3 वाली ने रिलीज होते ही Netflix पर मचाया तहलका

New OTT Releases Movies: ओटीटी की दुनिया में नई-नई फिल्में राज करने आ गई हैं. इनमें से कुछ फिल्मों तो ऐसी हैं जो पहले सिनेमाघरों में तहलका मचा चुकी हैं और अब ओटीटी पर भी धाक जमाने आई हैं. अगर आप भी अपने वीकेंड को घर में रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

New OTT Releases Movies
1 / 6

विज्ञापन

पेद्दी

पेद्दी2 / 6

राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर छाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं फिल्म में रामचरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो

पति पत्नी और वो दो3 / 6

आयुष्मान खुराना की नई-नवेली फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. हालांकि सिनेमाघरों में इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया, लेकिन ओटीटी पर आते ही इस फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. इतना ही नहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गई है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं.

इक्का

इक्का4 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म की रिलीज का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फिल्म नंबर 1 बन गई है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर, सस्पेंस और कोर्ट रूम ड्रामा भरपूर मिलेगा. वहीं फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ-साथ दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट हैल मैरी

प्रोजेक्ट हैल मैरी5 / 6

रयान गोसलिंग स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं ये हॉलीवुड फिल्म भी प्राइम वीडियो पर भारत में ट्रेंड कर रही है.

दादी की शादी

दादी की शादी6 / 6

कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म में नीतू कपूर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन