10वीं के बाद आयुर्वेद डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! NEET-PA 2026 ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल्स

NEET PA 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयुर्वेद डॉक्टर बनने के लिए एक बड़ा मौका है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए नीट-पीए यानी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

NEET PA 2026 notification (1)
1 / 6

इस प्रवेश परीक्षा में पास करने वाले छात्रों को प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम में एडमिशन देकर बीएएमएस की पढ़ाई के लिए मौका दिया जाएगा. इस कोर्स को भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के हिसाब से तैयार किया गया है.

विज्ञापन

प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम

प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम2 / 6

इस प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम में गुरुकुल आधारित शिक्षा प्रदान करने का प्लान है, जिसके माध्यम से आयुर्वेद एक्सपर्ट तैयार किया जाएगा. ये डॉक्टर पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बना सकेंगे.

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया3 / 6

विश्वविद्यालय के अनुसार, नीट-पीए के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में किया जा सकता है.

कोर्स की अवधि

कोर्स की अवधि4 / 6

यह कोर्स टोटल साढ़े सात सालों तक चलेगा, जिसमें दो सालों का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम, साढ़े चार सालों का बीएएमएस और एक साल की इंटर्नशिप शामिल होगी. इसके बाद ही छात्र आयुर्वेद डॉक्टर बन सकेंगे.

विज्ञापन

एलिजिबिलिटी और परीक्षा पैटर्न

एलिजिबिलिटी और परीक्षा पैटर्न5 / 6

इस कोर्स के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 50 प्रतिशत और रिजर्व कैटेगरी के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है. उम्र की बात करें तो आवेदन के लिए 15 से 25 तक आयु होना चाहिए.

प्रवेश परीक्षा का आयोजन

प्रवेश परीक्षा का आयोजन6 / 6

प्रवेश परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा, जिसमें 120 बहुविकल्पीय सवाल होंगे. परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट दिए जाएंगे, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. हर सही सवाल पर एक अंक दिया जाएगा और एग्जाम संस्कृत, हिंदी और अंगेजी तीनों भाषा में होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन