हरियाणा में खुला नौकरियों का पिटारा, ग्रुप-डी CET के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल और करें आवेदन

हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन साल से लगातार इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक राहत की खबर सामने आई है.

haryana news
1 / 7

विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन2 / 7

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शुक्रवार 19 जून 2026 यानी आज सुबह पोर्टल खुल गए हैं, जिसके बाद युवा तीन जुलाई की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. छह जुलाई तक शुल्क जमा कराया जा सकेगा. आवेदन में कोई गलती हुई तो सात से नौ जुलाई तक करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा, जिससे युवा जानकारी में संशोधन कर सकेंगे.

विज्ञापन

परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि बाद में घोषित होगी

परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि बाद में घोषित होगी3 / 7

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी. पिछड़ा वर्ग-ए (बीसी-ए), पिछड़ा वर्ग-बी (बीसी-बी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एक अप्रैल या इसके बाद जारी किए होने चाहिए तथा आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए.

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं डिटेल्स

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं डिटेल्स4 / 7

वंचित अनुसूचित जाति वर्ग (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति वर्ग (ओएससी) अभ्यर्थियों के लिए प्रमाणपत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना अनिवार्य किया गया है. इसी तरह दिव्यांग और ईएसपी श्रेणी के उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए. पूर्व सैनिक (ईएसएम) के आश्रितों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र 20 जून 2025 या उसके बाद जारी अथवा नवीनीकृत होना जरूरी होगा. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

इस बार सामाजिक-आर्थिक आधार के अंक नहीं मिलेंगे

इस बार सामाजिक-आर्थिक आधार के अंक नहीं मिलेंगे5 / 7

प्रदेश सरकार की ओर से ग्रुप डी की भर्तियों के नियमों में संशोधन किया गया है. चतुर्थ श्रेणी पदों की सभी भर्तियां सीईटी अंकों के आधार पर होंगी. सामाजिक-आर्थिक आधार पर अतिरिक्त अंकों को खत्म कर दिया गया है. जिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं से कम निर्धारित है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी पदों पर चयन सीईटी में प्राप्त अंकों पर आधारित रहेगा. नई व्यवस्था के तहत परीक्षा का कुल स्कोर 100 प्रतिशत सीईटी अंकों पर आधारित होगा.

दो भागों में विभाजित होगा पाठ्यक्रम

दो भागों में विभाजित होगा पाठ्यक्रम6 / 7

परीक्षा का पाठ्यक्रम में दो भागों में विभाजित रहेगा. पहले भाग में 75 प्रतिशत अंक सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित विषयों के होंगे. दूसरे भाग में 25 प्रतिशत अंक हरियाणा के इतिहास, समसामयिक घटनाओं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति से संबंधित होंगे. प्रश्नपत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा (मैट्रिक) का होगा.

विज्ञापन

15 लाख युवा कर सकते हैं आवेदन

15 लाख युवा कर सकते हैं आवेदन7 / 7

पिछले साल तृतीय श्रेणी पदों के लिए आयोजित सीईटी के लिए रिकार्ड 13 लाख 45 हजार युवाओं ने आवेदन किया था. चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए यह आंकड़ा 15 लाख के पार होने की उम्मीद है. प्रदेश सरकार ने हर साल सीईटी कराने की घोषणा की हुई है, लेकिन पिछले चार वर्षों में केवल दो बार सीईटी हो सका है. ग्रुप डी के लिए आखिरी बार सीईटी वर्ष 2023 में हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन