World Emoji Day: हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे (World Emoji Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य इमोजी की अहमियत को समझाना और यह दिखाना है कि किस तरह ये छोटे-छोटे चेहरे और चित्र हमारी डिजिटल बातचीत को और भी मजेदार और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ बना देते हैं। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो अपनी डिजिटल बातचीत में इमोजी का इस्तेमाल न करता हो। आज हमारी चैटिंग, सोशल मीडिया और मैसेजिंग का यह एक अहम हिस्सा बन चुका है। इमोजी की मदद से हम बिना कुछ कहे भी अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। इस खास दिन पर लोग अपने फेवरेट इमोजी शेयर करते हैं सोशल मीडिया पर इमोजी से जुड़ी पोस्ट करते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर किस देश से इमोजी की शुरुआत हुई और इससे जुड़ी कुछ गहरी बातें।
इमोजी की शुरुआत कब और कहां हुई?
रोजाना हम इमोजी का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। इमोजी का चलन 1999 में जापान के टोक्यो शहर से शुरू हुआ। इसका उद्देश्य मोबाइल कम्युनिकेशन को आसान और रोचक बनाना था, जो आज सभी की बातचीत को सरल और दिलचस्प बनाने में मदद कर रहा है।
इमोजी का आविष्कार किसने किया?
ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस बात से अनजान हैं कि इमोजी का आविष्कार किसने किया। इमोजी का इन्वेंशन जापानी डिजािइनर शिगेटाका कुरिता (Shigetaka Kurita) ने किया था। वे एक मोबाइल कंपनी NTT DoCoMo में काम करते थे और वहीं उन्होंने सबसे पहले 176 इमोजी डिजाइन किए थे।
दुनिया में कुल कितने इमोजी हैं?
2025 तक, यूनिकोड कंसोर्टियम (Unicode Consortium) के अनुसार दुनिया में लगभग 3,800 से ज्यादा इमोजी मौजूद हैं। जब भी आप अपने फोन को अपडेट करते हैं तो अक्सर नए इमोजी देखने को मिलते हैं, क्योंकि हर साल इसमें नए इमोजी जोड़े जाते हैं। इसका उद्देश्य है कि लोग और गहराई से, सिर्फ इमोजी के जरिए, हर तरह की भावनाओं और बातों को साझा कर सकें।
रोजमर्रा की जिंदगी में इमोजी का महत्व
- भावनाओं को सरल बनाते हैं- इमोजी हमारी भावनाओं को बिना शब्दों के भी स्पष्ट रूप से व्यक्त कर देते हैं।
- डिजिटल बातचीत को रोचक बनाते हैं- सामान्य चैट या मैसेजिंग को इमोजी और भी मजेदार, भावनात्मक और व्यक्तिगत बना देते हैं।
- भाषा की बाधा को तोड़ते हैं- इमोजी अब एक ऐसी वैश्विक भाषा बन चुकी है जिसे पूरी दुनिया समझती है। चाहे भाषा कोई भी हो, इमोजी सभी को जोड़ने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें-World Snake Day: खतरनाक होते हैं पर जहरीला नहीं होता हर सांप, सच्चाई जानेंगे तो दिल जाएगा कांप
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
2 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
15 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
19 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
23 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines