World Snake Day: खतरनाक होते हैं पर जहरीला नहीं होता हर सांप, सच्चाई जानेंगे तो दिल जाएगा कांप

ऐसे तो भारत में कई दिवस मनाए जाते हैं उन्हीं में से एक है विश्व सर्प दिवस (World Snake Day)। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन को आखिर क्यों मनाया जाता है?अगर नहीं तो आइए जानते हैं विश्व सर्प दिवस के बारे में गहराई से।

World Snake Day: खतरनाक होते हैं पर जहरीला नहीं होता हर सांप, सच्चाई जानेंगे तो दिल जाएगा कांप

World Snake Day: विश्व सर्प दिवस हर साल 16 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का खास उद्देश्य लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके महत्व को समझाना है। हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं जो सांपों से डरते हैं, मगर यह जानना जरूरी है कि वे भी हमारे इकोसिस्टम का अहम हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सांप जहरीला नहीं होता है? जी हां, सांप कई तरह के होते हैं कुछ जहरीले और कुछ गैर-जहरीले। साथ ही आपको बता दें कि सांपों के ज़हर का इस्तेमाल कई दवाइयों में भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं विश्व सर्प दिवस पर कुछ गहरी और जरूरी जानकारियां।

विज्ञापन

सांप के काटने कैसे मर सकता है आदमी?

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके मन में हमेशा यह प्रश्न होता है कि आखिर सांप के काटने पर मनुष्य की मृत्यु कैसे हो जाती है। अगर किसी व्यक्ति को सांप काटे और समय पर इलाज न मिले तो जहर शरीर में फैल जाता है। यह जहर नसों, खून और अंगों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, दिल की कमजोरी और अंग फेल होने का खतरा होता है। इसके अलावा कुछ सांपों का जहर इतना तेज होता है कि वह तुरंत जान ले सकता है।

भारत के खतरनाक सांप

ऐसे तो भारत में कई खतरनाक सांप पाए जाते हैं, जैसे  किंग कोबरा, सांप, चमगादड़ सांप, हरा सांप और नाग। लेकिन क्या आप जानते हैं, इनमें से सबसे ज्यादा खतरनाक किंग कोबरा माना जाता है। यह अपने जहर से शिकार को मारता है। ज्यादातर सांप जंगलों, खेतों और पानी के पास पाए जाते हैं।

विज्ञापन

दुनिया के खतरनाक सांप

दुनिया में कुछ ऐसे सांप हैं जो सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं जैसे ऑस्ट्रेलिया का इंटलैपिड टाइपन, अफ्रीका का ब्लैक मम्बा, और ब्राजील का फर्स्टेड पाइथन। ये सांप बहुत तेज और जहरीले होते हैं। इनके जहर से अगर समय पर इलाज न मिले तो इंसान की जान जा सकती है।

सांपों के कितने प्रकार होते हैं?

Image Source Freepik

विज्ञापन

दुनिया भर में सांपों को मुख्य रूप से तीन प्रकारों में बांटा गया है-

  • जहरीले सांप
  • गैर-जहरीले सांप
  • अर्द्ध-जहरीले सांप

जहरीले सांप का जहर इंसानों के लिए खतरनाक होता है। गैर-जहरीले सांप आमतौर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। जबकि अर्द्ध-जहरीले सांपों का जहर हल्का होता है और बहुत कम मामलों में ही हानि पहुंचाता है।

विज्ञापन

क्या सांपों के जहर का इस्तेमाल दवाई में होता है?

ऐसे कई लोग हैं जिन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि सांपों का जहर दवाइयों में बेहद उपयोगी होता है। सांप के जहर से ऐसी दवाइयां बनाई जाती हैं जो दिल, मस्तिष्क और खून से जुड़ी बीमारियों में मदद करती हैं। इसके अलावा इससे एंटी-वेनम (Anti-Venom) भी तैयार किया जाता है जो सांप के काटने पर इलाज में काम आता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ