Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बॉस लेडी की तरह हों तैयार, इन सेलेब्स के लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर महिला दिवस पर आप भी दिखेंगी खूबसूरत

Trendy Looks For Women's Day:  अगर आप भी वुमंस डे पर बॉस लेडी की तरह दिखना चाहती हैं तो आपको इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए. आप भी उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर महिला दिवस पर अपना लुक खास बना सकती हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 7, 2026 17:30
Women's Day Special Looks
इन सेलेब्स के लुक्स से इंस्पिरेशन. Image Credit- news24 and instagram

Women’s Day Special Looks: महिला दिवस पर हर तरफ नारी शक्ति की गूंज होती है और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसलिए इस दिन के लुक्स को लेकर हर महिला बहुत ही ज्यादा उत्साहित रहती है और वो यही सोचती हैं कि ऐसा क्या पहना जाए जिससे सबका ध्यान हमारी तरफ खींच लें. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बॉस लेडी लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है. यह लुक कॉन्फिडेंस, स्टाइल और पावर का शानदार कॉम्बिनेशन होता है. खास बात यह है कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने एलिगेंट और पावरफुल लुक्स के लिए जानी जाती हैं. आप भी उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर महिला दिवस पर अपना लुक खास बना सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- फर्स्ट एड बॉक्स में क्या क्या होना चाहिए? सफर पर निकलने से पहले इन चीजों को रखना ना भूलें

---विज्ञापन---

माधुरी दीक्षित का व्हाइट रॉयल लुक

व्हाइट कलर हमेशा एलिगेंट और ग्रेसफुल माना जाता है. इसलिए यह हर पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. आप भी महिला दिवस पर क्लासी और रॉयल लुक पाने के लिए माधुरी दीक्षित का व्हाइट गाउन एथनिक स्टाइल कैरी कर सकती हैं. माधुरी की तरह अगर आप मिनिमल लेकिन स्टेटमेंट ज्वेलरी जैसे बड़े इयररिंग्स पहन सकती है. यह स्टाइल खासकर डे इवेंट्स, ऑफिस सेलिब्रेशन या वुमंस डे पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. 

कृति सेनन का रॉयल साड़ी लुक  

कृति सेनन का फैशन काफी मॉडर्न और ट्रेंडी होता है. उनका यह लुक भी बहुत ही पसंद किया जा रहा है. बता दें कि उन्होंने साड़ी को बिल्कुल नए अंदाज से कैरी कर रखा है. ब्लाउज ब्लेजर की तरह दिख रहा है तो उन्हें बॉसी लुक देने का काम कर रहा है. आप भी रानी कलर की साड़ी के साथ बालों को कृति सेनन की तरह बांध सकती हैं. यकीनन आपका लुक सभी को पसंद आएगा.

---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा का सिंपल बॉसी लुक

अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं तो अनुष्का शर्मा का सिंपल स्टाइल ट्राई कर सकती हैं. डेमिन टॉप के साथ सफेद प्लाजो, हल्का मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी आपको फ्रेश और क्लासी लुक देने का काम करेगी. अनुष्का की तरह आप बालों को खोल सकती हैं और अपने लुक को कंप्लीट कर पार्टी का लुत्फ उठा सकती हैं. 

वाणी कपूर का वेस्टर्न बॉसी लुक

वाणी कपूर का वेस्टर्न फैशन काफी ट्रेंड और ग्लैमरस में रहता है. अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो आपके लिए वाणी कपूर का ब्लैक ड्रेस का यह लुक एकदम परफेक्ट है. ड्रेस के अलावा, आप स्टाइलिश जंपसूट या बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर एकदम मॉडर्न और कॉन्फिडेंट लुक पा सकती हैं. हालांकि, महिला दिवस पर उनका ब्लैक आउटफिट एकदम परफेक्ट रहेगा.

जाह्नवी कपूर का एथनिक लुक

जाह्नवी कपूर हमेशा से अपने स्टाइलिश लहंगे या साड़ी की वजह से सुर्खियां बटोर नजर आती हैं. अगर आप ग्लैमरस एथनिक लुक चाहती हैं तो हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. उनका यह लुक महिला दिवस की पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आप चाहें तो इस लुक में अपने हिसाब से बदलाव कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- मार्च के महीने में भी सड़ने लगी हैं सब्जियां? तुरंत अपनाएं दादी-नानी के ये देसी नुस्खे

First published on: Mar 07, 2026 05:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.