Healthy Foods For Skin: खानपान अच्छा हो तो इससे ना सिर्फ सेहत बल्कि स्किन भी अच्छी रहती है. ऐसे कितने ही फूड्स हैं जिन्हें नियमित रूप से खाया जाए तो शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं, स्किन को अंदरूनी रूप से नमी मिलती है, कोलेजन बूस्ट होता है और स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होने लगता है. इसी बारे में बताते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सोनल टी गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है वो कौन से 6 फूड्स हैं जो स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में मदद करते हैं. आप भी इन चीजों को खाना शुरू कर सकते हैं.
स्किन के लिए वरदान हैं ये 6 सुपरफूड्स
संतरा - विटामिन सी से भरपूर संतरा कोलेजन को बूस्ट करता है जिससे स्किन पर चमक आती है.
पपीता - पपीता विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत होता है. यह उन लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है जिन्हें चेहरे पर झाइयों या अनइवन स्किन टोन की दिक्कत होती है. यह स्किन रिपेयर को सपोर्ट करता है और ओवरऑल स्किन हेल्थ को अच्छा रखता है.
टमाटर - टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होते हैं और स्किन को यूवी किरणों और टैनिंग से छुटकारा दिलाता है.
शकरकंदी - विटामिन ए से भरपूर शकरकंदी बीटा कैरोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है और अनइवन स्किन टेक्सचर को बेहतर करने में असर दिखाता है. इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद नजर आने लगती है.
अखरोट - त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट खाया जा सकता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है. ओमेगा-3 स्किन के बैरियर को स्ट्रॉन्ग और हाइड्रेटेड रखते हैं.
अनार - लाल-लाल अनार के दाने एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और ब्लड फ्लो को अच्छा रखते हैं जिससे त्वचा को नेचुरल ग्लो मिल जाता है.
इस बात का रखें खास ध्यान
त्वचा अंदर और बाहर से निखरे इसके लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी बेहद जरूरी होता है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. पानी पीते रहने से स्किन को ग्लोइंग बने रहने में मदद मिलती है. इससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है.
यह भी पढ़ें - चेहरे की ढीली स्किन को कैसे टाइट करें? यहां जानिए घर पर बने किस फेस पैक से झुर्रियां होने लगेंगी कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Healthy Foods For Skin: खानपान अच्छा हो तो इससे ना सिर्फ सेहत बल्कि स्किन भी अच्छी रहती है. ऐसे कितने ही फूड्स हैं जिन्हें नियमित रूप से खाया जाए तो शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं, स्किन को अंदरूनी रूप से नमी मिलती है, कोलेजन बूस्ट होता है और स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होने लगता है. इसी बारे में बताते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सोनल टी गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है वो कौन से 6 फूड्स हैं जो स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में मदद करते हैं. आप भी इन चीजों को खाना शुरू कर सकते हैं.
स्किन के लिए वरदान हैं ये 6 सुपरफूड्स
संतरा – विटामिन सी से भरपूर संतरा कोलेजन को बूस्ट करता है जिससे स्किन पर चमक आती है.
पपीता – पपीता विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत होता है. यह उन लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है जिन्हें चेहरे पर झाइयों या अनइवन स्किन टोन की दिक्कत होती है. यह स्किन रिपेयर को सपोर्ट करता है और ओवरऑल स्किन हेल्थ को अच्छा रखता है.
टमाटर – टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होते हैं और स्किन को यूवी किरणों और टैनिंग से छुटकारा दिलाता है.
शकरकंदी – विटामिन ए से भरपूर शकरकंदी बीटा कैरोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है और अनइवन स्किन टेक्सचर को बेहतर करने में असर दिखाता है. इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद नजर आने लगती है.
अखरोट – त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट खाया जा सकता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है. ओमेगा-3 स्किन के बैरियर को स्ट्रॉन्ग और हाइड्रेटेड रखते हैं.
अनार – लाल-लाल अनार के दाने एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और ब्लड फ्लो को अच्छा रखते हैं जिससे त्वचा को नेचुरल ग्लो मिल जाता है.
इस बात का रखें खास ध्यान
त्वचा अंदर और बाहर से निखरे इसके लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी बेहद जरूरी होता है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. पानी पीते रहने से स्किन को ग्लोइंग बने रहने में मदद मिलती है. इससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है.
यह भी पढ़ें – चेहरे की ढीली स्किन को कैसे टाइट करें? यहां जानिए घर पर बने किस फेस पैक से झुर्रियां होने लगेंगी कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.