Weight loss Tips: क्या सर्दियों में ये गर्म ड्रिंक कर सकती हैं वजन कम? जानें इसे पीने का समय  

Weight loss Tips: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपने पसंदीदा फूड्स को छोड़ना नहीं चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में  कुछ गर्म ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।

Weight loss Tips

Weight loss Tips

विज्ञापन

Weight loss Tips: वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को शामिल करना बहुत जरूरी हो है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई बार वजन कम करने के लिए अपने पसंदीदा फूड्स को छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स या ड्रिंग्स को शामिल कर सकते है, जो आसानी से आरके वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ ऐसी ड्रिंक्स होते  हैं, जिन्हें रात के समय पीने से बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती है। ये ड्रिंक्स नेचुरल चीजों से बनती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है। इन्हें पीने से फैट आसानी से बर्न होता है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए आप कौन-कौन सी ड्रिंक्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

दालचीनी का पानी

दालचीनी आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही ये आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में थोड़ी-सी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है।

विज्ञापन

अदरक की चाय

अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। सोने से पहले एक कप अदरक की चाय पीने से आपको रात में आपको अच्छी नींद आएगी।

नींबू का पानी

नींबू में विटामिन-सी मौजूद होता है।ये आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आपको डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिल सकती है। साथ ही आपका वजन भी आसानी से कम हो सकता है।

विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन  मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। सोने से पहले एक कप ग्रीन टी पीने से रात भर कैलोरी बर्न करने में ये आपकी मदद कर सकती है।

पुदीने की चाय

पुदीना डाइजेशन के लिए बेहतर होता है। ये पेट की गैस को कम करता है और वजन घटाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। सोने से पहले अगर आप एक कप पुदीने की चाय पीते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ