Best Romantic Places To Visit In May: मई का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस समय न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंडक। अगर मई में आप भी कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट रोमांटिक प्लेस हैं।
ये भी पढ़ें- Noida में खुला पहला Car Cafe, जानें कीमत से लेकर सुविधाओं में Gurugram कैफे से कैसे अलग?
लेह
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहां पर आपको एक साथ कई चीजों का संगम देखने को मिलेगा। यहां पर आप बर्फ के साथ-साथ शांत वादियों और मठों का भी आनंद ले सकते हैं।
मनाली
इस मौसम में कपल्स के घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली बेस्ट प्लेस हैं। यहां पर आप हरी-भरी घाटियों के साथ-साथ ब्यास नदी के किनारे सैर का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर रोहतांग पास भी है। जहां अक्सर बर्फबारी का नजारा देखने को मिलता है।
मुन्नार
केरल के मुन्नार नगर को शांति और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। यहां पर लंबे-लंबे पहाड़ों के बीच हरे-भरे चाय के बागान है, जो देखने में बहुत ज्यादा मनमोहक लगते हैं। कपल्स यहां पर हाथों में हाथ डालकर सैर कर सकते हैं।
ऊटी
कपल्स के लिए तमिलनाडु का ऊटी एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आप रंग-बिरंगे फूलों के बागान और सुंदर-सुंदर चाय के बागान देखने के साथ-साथ ऊटी झील का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप पुराने समय में चले गए हैं, क्योंकि आज भी यहां की कई गलियां पुरानी यादों को ताजा करती हैं।
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण भाग में हिंद महासागर के पास स्थित है। जिन लोगों को समुंद्र देखना और उनके समीप समय बिताना अच्छा लगता है। उनके लिए अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह बेस्ट प्लेस हैं। यहां के समुद्री तट कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां पर आप स्कूबा डाइविंग से लेकर सफेद रेत और स्नॉर्कलिंग का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नहीं देखा होगा ऐसा म्यूजियम! एंट्री करते ही दिखेंगी अलग-अलग तरह की टॉयलेट सीट
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
4 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
6 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
9 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
11 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
12 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
20 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
22 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
23 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
23 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines