Top 5 Tourist Places in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इन दिनों जश्न का माहौल है, 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास अवसर पर कई हस्तियों और मेहमानों को बुलाया गया है। इसके अलावा देश के कोने-कोने से लोग इस उत्सव में शामिल होंगे। अगर आप भी इस मौके पर अयोध्या जाने वाले हैं तो इस उत्सव के बाद आप अयोध्या की कुछ जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इससे आप एक पंथ और कई काज कर सकते हैं।
राम जन्मभूमि
अयोध्या भगवान राम के जन्मस्थान की वजह से ही काफी प्रसिद्ध है। श्रीराम का जन्म अयोध्या के राम कोट वार्ड में हुआ था। इस स्थान पर पहले बाबरी मस्जिद थी, जिसे 1992 में हिंदू राष्ट्रवादियों के एक समूह ने तोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यहां मंदिर बनवाया गया, जिसका उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होने वाला है। जानकारी के अनुसार, इस मंदिर में दर्शन का समय सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे और दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 बजे तक होगा।
नागेश्वरनाथ टेम्पल
अयोध्या जंक्शन से 3 किलोमीटर दूर थेरी बाजार के पास स्थित भगवान शिव का नागेश्वरनाथ मंदिर काफी पॉपुलर है। मंदिर के गर्भगृह में एक सुंदर सा शिवलिंग स्थापित है। स्थानीय कहानी के अनुसार इस शिव मंदिर की स्थापना भगवान राम के छोटे बेटे कुश ने की थी। यह मंदिर सुबह 5 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक खुला रहता है। मंदिर में आरती सुबह 5 बजे और रात 8 बजे होती है।
यह भी पढ़ें: इन 4 जगहों पर मिलता है सिर्फ 1 रुपये में खाना, एक की शर्त फोन जमा करवाना!
गुलाब बाड़ी
अयोध्या के फैजाबाद के वैदेही नगर क्षेत्र में स्थित गुलाबी बाड़ी एक मकबरा है, जो अयोध्या के टॉप टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां कई तरह के गुलाब और हरियाली देखने को मिलती है, जो आंखों को काफी सुकून देती है। गुलाबी बाड़ी की स्थापना अवध के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला ने की थी। यह जगह टूरिस्ट के लिए सुबह 4 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुली रहती है।
गुप्तार घाट
अयोध्या के फैजाबाद की सरयू नदी के तट पर स्थित गुप्तार घाट एक पवित्र स्थल है। अयोध्या के धार्मिक स्थलों में से एक गुप्तार घाट श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसा माना जाता है कि गुप्तार घाट पर ही भगवान राम ने पृथ्वी छोड़ी और अपने बैकुंठ धाम में वापस चले गए।
हनुमान गढ़ी
अयोध्या के साईं नगर क्षेत्र में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर लोगों के बीच बहुत चर्चित है। ये अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। राम मंदिर के दर्शन से पहले हनुमान गढ़ी के दर्शन करना यहां की प्रथा है। ऐसा माना जाता है कि राम भक्त हनुमान यहां एक गुफा में रहकर अपने प्रभु के जन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते है।
https://youtu.be/bw5b7V97Qzc
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines