Rabdi Toast Recipe In Hindi: रबड़ी एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है जिसको पूरे भारत में लोग खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए रबड़ी का स्वाद तो आपने कई बार खूब चखा ही होगा।
लेकिन क्या कभी आपने रबड़ी टोस्ट बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए रबड़ी टोस्ट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है।
इसको आप किसी भी खास मौके के दौरान डेजर्ट में बनाकर सबको खुश कर सकते हैं। हर कोई इस डिश को एक बार खाकर बार-बार मांगकर खाएंगे, तो चलिए जानते हैं रबड़ी टोस्ट (Rabri Toast Recipe) बनाने की रेसिपी-
रबड़ी टोस्ट बनाने की सामग्री-
- 2 ब्रेड स्लाइस
- 1 कप दूध
- 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
- 1 टेबलस्पून घी
- 1 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स कटे
- 1 टी स्पून सूखी गुलाब की पत्तियां
रबड़ी टोस्ट बनाने की रेसिपी- (Rabri Toast Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड की स्लाइसेस लें।
- फिर आप इनके किनारों को चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दें।
- इसके बाद आप ब्रेड को डाइगोनल शेप में काटकर रख लें।
- फिर आप एक नॉनस्टिक पैन पर देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इस पर कटी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें दूध डालकर उबाल लें।
- फिर आप इसमें मिल्क पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको करीब 3-4 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं।
- फिर आप इस तैयार रबड़ी को ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह से फैला लें।
- अब आपका लजीज रबड़ी टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पत्तियां से गार्निश करके ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines