Split Ends Home Remedies: हर लड़की का सपना होता है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों। ऐसा भी कहा जाता है कि लड़कियों की खूबसूरती बढ़ाने में बाल अहम भूमिका निभाते हैं। आजकल बढ़ते प्रदूषण, खराब जीवनशैली और सही देखभाल न करने के कारण बाल फ्रिजी और दोमुंहे हो जाते हैं। एक बार बाल बढ़ जाएं तो उन्हें कटवाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचता, लेकिन आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
दो मुंहे बालों से ऐसे पाएं छुटकारा
पानी- पानी हमारे शरीर ही नहीं त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी है। दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इससे आपके बालों में नमी बनी रहेगी।
नारियल तेल- बाल धोने से करीब 2-3 घंटे पहले अपने बालों में नारियल का तेल लगाएं, इससे आपके बाल लंबे, घने और चमकदार बनेंगे, इसके अलावा दो मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।
खान-पान का ध्यान- दो मुंहे बालों से बचने और स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स का सेवन करें क्योंकि इनकी कमी से भी दोमुंहे बाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बाल झड़ते हैं तो चिंता न करें, 2 योगासन करके होगा काफी फायदा
ज्यादा हेयर वॉश करने से बचें- अपने बालों को ज्यादा धोने और रगड़ने से बचें, इससे बाल खराब होते हैं और दो मुंहे हो सकते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें हफ्ते में 2-3 बार ही धोना चाहिए।
ट्रिम- अपने बालों को लगभग 3-4 महीने के अंतराल पर ट्रिम करवाना चाहिए, इससे आपको दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलेगा।
दही- एक कटोरी में दही, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच शहद और अंडे का पीला भाग मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। इस मास्क को बालों पर अच्छी तरह लगाएं और फिर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो लें। ऐसा करने से आपके बाल स्वस्थ रहेंगे और चमकदार भी बनेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
47 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines