Healthy Snack Recipe: क्या आपने कभी उबली हुई मूंगफली की चाट खाई है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कैसे बनती है। यह चाट एक हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला स्नैक है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। खासतौर पर शाम की चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर यह चाट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा तेल या मसालों की जरूरत भी नहीं होती। अगर आप कुछ हल्का, मसालेदार और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो यह स्नैक रेसिपी आपके दिल को जीत लेगी।
सामग्री
- 1 कप उबली हुई मूंगफली
- 1 छोटा प्याज
- 1 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- हरा धनिया
मूंगफली की चाट बनाने की विधि
इस मूंगफली स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में उबली मूंगफली लें। फिर उसमें बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं। इसके बाद ऊपर से नींबू का रस, नमक और चाट मसाला डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। आखिर में हरा धनिया छिड़कें या तो आप चाहें कोई नमकीन के साथ भी इसको तुरंत परोस सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Famous Recipe: फर्रुखाबाद की चाट अब सिर्फ 10 मिनट में आपके किचन में
मूंगफली की चाट के फायदे
उबली मूंगफली चाट न केवल स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मसल्स और शरीर के विकास के लिए जरूरी है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती और एनर्जी भी देती है। यह बिना तले-भुने बनती है, इसलिए यह दिल के लिए हेल्दी विकल्प है।
इसको बनाना बेहद आसान है जिसे आप रोजाना भी शाम या दिन के स्नेक्स के साथ खा सकते हैं और महमानों को भी इसका इसके स्वाद का दिवाना बना सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Sawan Recipe: सावन की सबसे खास मिठाई घर पर ही करें तैयार, जानें शेफ पंकज की स्वादिष्ट रेसिपी
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
38 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines