Skin Care Tips: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए वो काफी महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इतना सब करने के बाद भी हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। अक्सर हम सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखकर सोचते हैं कि काश हमारी भी इनके जैसी ग्लोइंग स्किन होती। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप सेलिब्रिटी जैसी दमकती त्वचा पा सकती हैं।
कच्चा दूध और बेसन
बेसन और कच्चा दूध चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन और मॉइस्चराइज करने में सहायक होता है। एक बाउल में 2-3 चम्मच बेसन और 4-5 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर छोड़ दें, जब यह सूख जाए तो इसे सामान्य पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करें और आपको फर्क नजर आने लगेगा।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
एक बाउल में 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अच्छी तरह सूखने पर साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से टैनिंग और डार्क स्पॉट्स की समस्या दूर होगी।
ये भी पढ़ें- First wedding Night : शादी की पहली रात क्यों पीते हैं केसर का दूध?
शहद
रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करके शहद लगाएं और हल्के हाथों से 6-7 मिनट तक मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
दही
रोजाना चेहरे पर दही लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने से पिंपल्स, झाइयां और टैनिंग से राहत मिल सकती है। इसके अलावा स्किन ग्लो भी करने लगती है।
नींबू
नींबू में एसिडिक गुण पाया जाता हैं और यह विटामिन सी से भरपूर होता है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
2 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
16 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
17 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
18 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
19 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
20 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
20 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
22 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
23 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines