Sabudana Benefits: साबूदाना जिसे अंग्रेजी में Tapioca Pearls कहा जाता है, एक हल्का पचने में आसान और ऊर्जा से भरपूर भोजन है। भारत में इसे खासकर व्रत या उपवास के दौरान खाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबूदाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है? साबूदाना में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सेहत के लिए लाभदायक हैं। तो आइए जानते हैं साबूदाना खाने के फायदों के बारे में।
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें पेट से संबंधित परेशानियां रहती हैं तो इन लोगों को साबूदाने का सेवन जरूर करना चाहिए। यह फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसके साथ ही यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को हल्का व साफ रखने में सहायक होता है।
तुरंत ऊर्जा पाने का बेहतरीन स्रोत
साबूदाना में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी देने का काम करता है। यही वजह है कि इसे व्रत के दौरान खाया जाता है ताकि दिनभर की थकान दूर रहे। तो आप चाहें तो इसका सेवन नाश्ते में भी कर सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार
ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपना वजन कम करना चाहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आपको साबूदाने का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
दिल को रखें स्वस्थ
जिन भी लोगों को दिल की समस्या रहती है उन्हें साबूदाना जरूर खाना चाहिए। इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट्स बहुत कम होते हैं जिससे यह दिल के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मदद करता है।
बालों को बनाए चमकदार और मजबूत
आज के समय में हर कोई चमकदार और मजबूत बाल चाहता है। अगर आप भी चाहते हैं तो साबूदाना का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इससे बाल गिरना कम होता है और बालों में प्राकृतिक चमक और मजबूती आती है।
ये भी पढ़ें- मुंह के छालों से आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines