मुंह के छालों से आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि मुंह में छाले हो जाते हैं, जिसकी वजह से कुछ भी खाने में दिक्कत होने लगती है। साथ ही दर्द और जलन भी काफी होती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या हो रही है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे नुस्खे जो आपको मुंह के छालों से छुटकारा दिला सकते हैं।

मुंह के छालों से आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

Home Remedies For Mouth: मुंह में छाले होना एक आम लेकिन बहुत ही परेशान करने वाली समस्या है। ये छोटे-छोटे घाव खाने बोलने और यहां तक कि पानी पीने में भी जलन और दर्द करते हैं। कभी-कभी छाले इतने ज्यादा तकलीफदेह हो जाते हैं कि ये रोजाना की जिंदगी पर भी असर डालने लगते हैं। छाले होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पेट की गर्मी, विटामिन की कमी, ज्यादा मसालेदार खाना या तनाव।लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंह के छालों से राहत पाने के लिए दवा की जरूरत नहीं है? कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय है जिन्हें अपनाकर आप इन दर्दनाक छालों से जल्दी राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जिनका आप रोजाना जीवन में उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

तुलसी के पत्ते

Image Source Freepik

विज्ञापन

तुलसी में मौजूद औषधीय गुण छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं और उनका रस मुंह में कुछ देर रखें तो इससे मुंह के बैक्टीरिया मरेंगे और सूजन में भी काफी राहत मिलेगी।

शहद

Image Source Freepik

विज्ञापन

छाले होते ही काफी जलन और दर्द होने लगता है। ऐसे में शहद बहुत ही लाभदायक होता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल और हीलिंग गुण होते हैं जो छालों को तेजी से भरने में मदद करते हैं। रोजाना दिन में 2-3 बार शुद्ध शहद छालों पर लगाएं। यह जलन को शांत करता है और मुंह को नम बनाए रखता है।

लहसुन

Image Source Freepik

विज्ञापन

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करते हैं। आप एक लहसुन की कली काटकर सीधे छाले पर हल्के से रगड़ें या उसका रस लगाएं। ऐसा करने पर हल्की जलन हो सकती है लेकिन यह असरदार होता है।

गरारे

Image Source Freepik

विज्ञापन

नमक पानी से गरारे करने से मुंह की सफाई होती है और छालों में आराम मिलता है। आप गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करें। यह बैक्टीरिया को मारता है और छालों 43 को सूखने में मदद करता है। इसे आप रोजाना कर सकते हैं।

दही

Image Source Freepik

विज्ञापन

दही शरीर की गर्मी को कम करता है और मुंह में ठंडक देता है। अगर आप रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाते हैं तो इससे छाले जल्दी ठीक होते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को भी स्वस्थ रखते हैं,
जिससे छाले दोबारा नहीं होते।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ