---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Republic Day Parade 2026: रिपब्लिक डे पर देखने जा रहे हैं परेड? इन चीजों को बिल्कुल साथ ना लेकर जाएं, नहीं मिलेगी एंट्री

Parade Banned Items List: अगर आप रिपब्लिक डे परेड देखने के लिए जा रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें साथ ले जाने से आपको एंट्री में परेशानी हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इन चीजों को बिल्कुल भी साथ लेकर ना ही जाएं. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Jan 26, 2026 08:02
Parade Banned Items
परेड देखने किन चीजों को नहीं लेकर जाना चाहिए?. Image Credit- Shutterstock

Parade Dekhne Ke Liye Kya Lekar Na Jaye: हर साल 26 जनवरी को होने वाली परेड देखने हजारों लोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचते हैं. वहां बैठकर रिपब्लिक डे की परेड देखने में अलग ही मजा आता है. इस दौरान भारत की विविध संस्कृति देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप भी इस बार परेड देखने के लिए जा रहे हैं तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें लेकर जाना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इस साल सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम तय किए गए हैं, जिसके चलते कई चीजों पर पाबंदी लगाई गई है. अगर आप इन्हें लेकर जाते हैं तो हो सकता है कि आपको रोक लिया जाए और अंदर एंट्री ना दी जाए. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर से ही इन चीजों को निकालकर जाएं और परेड का लुत्फ उठाएं.  

इसे भी पढ़ें- Tiranga Nail Art के अनोखे डिजाइन यहां देखें, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का करेंगे काम 

---विज्ञापन---

परेड देखने किन चीजों को नहीं लेकर जाना चाहिए? | Parade Banned Items 

  • परेड में किसी भी तरह का बैग या हैंडबैग या पर्स लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई है. एंट्री के दौरान इसे अंदर लेकर नहीं जाने दिया जाता. अगर आप कोई बड़ा बैग लेकर जा रहे हैं तो बिल्कुल ना लेकर जाएं, क्योंकि आपको परेशानी हो सकती है.
  • नुकीली चीज लेकर जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है. आप चाकू, ब्लेड, कैंची, नेलकटर या चाबी का बड़ा गुच्छा ना लेकर जाएं. बेल्ट में लगा मेटल बकल या कोई भी नुकीली चीज का भी ध्यान रखें.  
  • लाइटर या माचिस लेकर जाने पर भी पाबंदी है. आप इन दोनों चीजों को ना लेकर जाएं, क्योंकि आपको रोक लिया जाएगा. एंट्री में परेशानी होगी, इसलिए मेटल बकल या कोई भी नुकीली चीज गलती से लेकर ना जाएं. 
  •  बैनर या पोस्टर को लेकर नहीं जाएं, क्योंकि इन चीजों से आपको एंट्री नहीं मिलेगी.  आपको अंदर जाते वक्त रोका जा सकता है. इसलिए अपने साथ बड़े झंडे, बैनर, पोस्टर या किसी तरह का प्लेकार्ड लेकर जाने से बचें.  

इन बातों का रखें ध्यान

  • परेड देखने के लिए वक्त से पहले एंट्री लेने के लिए पहुंच जाएं.
  • अपने साथ पहचान पत्र साथ लेकर जरूर जाएं.  
  • ठंड से बचने के लिए कपड़े साथ रखें. 

इसे भी पढ़ें- Republic Day Traditional Looks: 26 जनवरी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं? बॉलीवुड की इन हसीनाओं से लें स्टाइलिंग टिप्स

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2026 01:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.