Republic Day Traditional Looks: 26 जनवरी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं? बॉलीवुड की इन हसीनाओं से लें स्टाइलिंग टिप्स

Republic Day Dresses Ideas: यहां पर ट्रेडिशनल ड्रेस के आइडियाज दिए गए हैं, जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह कैरी किया जा सकता है. हालांकि, आपको इसमें तिरंगा टच खुद देना होगा, जिसके लिए मार्केट से शॉपिग करनी होगी.  

Republic Day Dresses Ideas:

इन बॉलीवुड हसीनाओं से लें स्टाइलिंग टिप्स. Image Credit- Instagram

Republic Day Looks: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस देशभक्ति से जुड़ा हुआ त्योहार है. इस दिन पूरा देश भक्ति में डूबा हुआ रहता है. ऐसे में आप भी अपने ट्रेडिशनल अंदाज को खूबसूरती से कैरी कर सकती हैं. स्कूल फंक्शन, ऑफिस सेलिब्रेशन या सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी जा सकती है. अगर आप भी ट्रेडिशनल कपड़े पहनने की सोच रही हैं तो इन बॉलीवुड हसीनाओं का स्टाइल आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है. इनकी मदद से आप अपने लुक को और एलिगेंट या ग्रेसफुल बना सकती हैं. बस आपको कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी लुक के लिए बेस्ट हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के साड़ी लुक सिंपल लेकिन रॉयल लुक के लिए जाने जाते हैं. वैसे तो आपके पास दर्जनों लुक हैं, लेकिन 26 जनवरी के लिए आप व्हाइट, ऑफ-व्हाइट या तिरंगे की बॉर्डर वाली साड़ी चुन सकती हैं. इसे हल्के मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और खुले या लो बन हेयरस्टाइल के साथ कैरी करें. 

अनारकली सूट के लिए कियारा आडवाणी

साड़ी के अलावा आप सूट कैरी कर सकती हैं और कियारा आडवाणी के अनारकली सूट लुक से आइडिया ले सकती हैं. इन दोनों अनारकली सूट काफी ट्रेंड में हैं. वहीं, 26 जनवरी पर व्हाइट, ग्रीन या ऑरेंज शेड का फ्लोई अनारकली सूट बेहद खूबसूरत लगेगा. 

विज्ञापन

कुर्ता और प्लाजो के लिए आलिया भट्ट 

अगर आप यंग और फ्रेश लुक के लिए आलिया से आइडिया ले सकती हैं. आप आलिया भट्ट के कुर्ता और प्लाजो सेट स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं. तिरंगा लुक के लिए व्हाइट कुर्ता, ग्रीन या ऑरेंज प्लाजो और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया जा सकता है. आपके लुक को खास बनाने के लिए जूते चुनें. 

स्टाइलिंग टिप्स 

26 जनवरी के मौके पर मेकअप और ज्वेलरी पर ध्यान दें. ज्यादा हैवी ना चुनें, क्योंकि ओवर लगेगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप छोटे झुमके, स्टड या सिल्वर ज्वेलरी सिलेक्ट करें. मेकअप में बेस लाइट रखें और आंखों पर हल्का काजल लगाएं. यकीनन आपका दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ