Relationship Tips: किसी भी रिश्ते की डोर सिर्फ प्यार और विश्वास से बंधी रहती है। जिस रिश्ते में इन चीजों की कमी होती है, वे रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं। ऐसे रिश्तों दरार पड़ने लगती है और झगड़े बढ़ने लगते हैं। इसके बाद एंट्री होती है धोखे की। हालांकि सोशल मीडिया के इस जमाने से प्यार में धोखा तो आम बात हो गई है, लेकिन जो सच्चा प्यार करते हैं, उनके लिए ये धोखा मौत से कम नहीं होता है।
ऐसे में अगर आप लड़के हैं तो आपको और भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेसिकली देखा ये गया है कि लड़के अपनी फीलिंग्स को दूसरों के सामने एक्प्रेस नहीं कर पाते हैं। इस कारण उनके लिए धोखे को पचा पाना मुश्किल होता है। The Truth: An Uncomfortable Book About Relationships किताब में नील स्ट्रॉस ने रिश्तों, धोखेबाजी, और मानवीय व्यवहार के कठिन पहलुओं पर गहरी चर्चा की है। इस किताब में उन्होंने धोखेबाजी के संकेतों पर विचार किया है और यह बताया है कि कैसे हम इन संकेतों को पहचान सकते हैं। इसके चलते हम आपको 5 ऐसे साइन बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने पार्टनर में दिखें तो सतर्क हो जाएं। जिससे आपको अगर धोखा भी मिले भी तो उसके लिए आप पहले से ही प्रिपेयर हो सकें।
फोन का पासवर्ड न करे शेयर
रिश्तों में प्राइवेसी का ख्याल रखना लड़के और लड़की दोनों की जिम्मेदारी होती है। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता है कि आप अपने पार्टनर का फोन कभी भी नहीं देख सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड हमेशा आपको अपना फोन दिखाने से मना करती हो और अपना पासवर्ड छुपाकर रखती हो तो समझ लें कि आपको धोखा मिल सकता है।
दूसरों से छिपाए अपना रिश्ता
अगर आपकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के के सामने आपको अपना बॉयफ्रेंड न बताए या फिर खुद को कमिटेड बताने के कतराए। इसके साथ ही आपको भी रिलेशनशिप के बारे में किसी को बताने से मना करे तो समझ लें कि आपसे बैटर की तलाश जारी है।
अंधाधुंध खर्च करे आपके पैसे
अगर कोई लड़की आपके पैसों को अपना न मानें और खूब फिजूल खर्ची कराए तो समझ लें कि वो आपके प्रति सीरियस नहीं है। शॉपिंग करना लड़कियों को पसंद होता है, लेकिन शॉपिंग के साथ ही अपने बॉयफ्रेंड की पॉकेट का भी ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी होती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपकी पॉकेट का ध्यान न रखते हुए खर्च करती है तो ये आपके लिए रेड फ्लैग हो सकता है।
फीलिंग्स की न करे कद्र
गर्लफ्रेंड को आपकी बातों और फीलिंग्स को सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है तो जान लें कि ये प्यार नहीं है। अगर कोई लड़की आपकी फीलिंग्स को नहीं समझती है तो वो आपसे प्यार तो नहीं करती है। ऐसी लड़की आगे चलकर आपसे दूर भी जा सकती है।
ऑफिस या फिर कॉलेज की बातें छिपाए
जब भी आप कॉलेज या ऑफिस जाते हैं तो वहां आपको रोज नए लोगों से मिलना होता है। वहां कई बातें और घटनाएं होती हैं। इसके बारे में आप अपनों से चर्चा करते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड अपने ऑफिस या कॉलेज की बात आपसे शेयर नहीं करती है और आपका रिश्ता सिर्फ मूवी देखने और साथ घूमने या शॉपिंग तक ही सीमित है तो समझ लें कि दाल में कुछ काला है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-Relationship Tips: इन लड़कों पर मरती हैं लड़कियां, तुरंत एक्सेप्ट कर लेती हैं प्रपोजल!
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
14 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
16 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
17 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
19 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines