हिंदी न्यूज़/लाइफस्टाइल/Ramzan Mubarak: चांद रात पर काम के बीच नहीं मिल रहा टाइम? ट्राई करें 15 मिनट वाले आसान मेहंदी डिजाइन
लाइफस्टाइल
Ramzan Mubarak: चांद रात पर काम के बीच नहीं मिल रहा टाइम? ट्राई करें 15 मिनट वाले आसान मेहंदी डिजाइन
Mehndi Designs For Chand Raat: अगर आपका मेहंदी लगाने का मन है, लेकिन टाइम में कमी होने की वजह से नहीं लगा पा रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन बता रहे हैं, जिसे लगाया जा सकता है.
चांद रात के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24
Share :
Ramzan Mubarak Mehndi Designs: हर मुसलमान रमज़ान के मुबारक महीने का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करता है. यह पाक महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का संदेश लेकर आता है. इस दौरान रोज़ा रखकर, इबादत कर और जरूरतमंदों की मदद आदि के साथ लोग अल्लाह की रज़ा हासिल करने की कोशिश करते हैं. रमज़ान सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपने दिल और नीयत को साफ करने, बुराइयों से दूर रहने और अच्छाइयों को अपनाने का महीना होता है. इस महीने का हर दिन और हर रात खास मानी जाती है, इसलिए लोग इसे पूरी अकीदत और खुशी के साथ मनाते हैं. वहीं, चांद रात का लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं और हाथों पर मेहंदी लगाते हैं. हालांकि, कुछ महिलाओं के पास मेहंदी लगाने का टाइम नहीं होता. ऐसे में अगर आपके पास भी टाइम नहीं है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि हम आपको सिर्फ 15 मिनट में लगने वाले मेहंदी के डिजाइन के बारे में बता रहे हैं.
चांद-सितारा मेहंदी डिजाइन- आप चांद रात पर चांद के डिजाइन वाली मेहंदी डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं. इसे लगाना बहुत ही आसान है, जिसे हथेली पर बनाया जाता है और सितारों को उंगलियों पर लगाकर डेकोरेट किया जाता है. हालांकि, यह डिजाइन बहुत ही ज्यादा सिंपल है, लेकिन लगाने के बाद बहुत ही प्यारा लगता है. टैटू वाली चांद मेहंदी- आप टैटू वाली चांद मेहंदी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. इसे लगाना बहुत ही आसान है, जिसके इर्द-गिर्द खूबसूरत लकीरें बनाई जाती हैं. यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास टाइम नहीं होता. इस मेहंदी को लगाने के लिए आप चांद के साथ सितारे को या उर्दू में चांद रात मुबारक भी लगवा सकते हैं. जियोमेट्रिक पैटर्न वाली मेहंदी- जियोमेट्रिक पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन भी चांद रात के लिए बेस्ट रहेगी. आप अपनी हथेली को कैनवस की तरह देखें और मेहंदी के कोन को पेन की तरह ही पकड़ लें. इससे डिजाइन बनाना काफी आसान हो जाएगा और बनाना भी आसान हो जाएगा. यह बहुत ही कम टाइम में लग जाएगी, लेकिन मेहंदी रचने के लिए आपको वक्त देना होगा. ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी- आप ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी को सेलेक्ट कर सकते हैं. यह डिजाइन कंगन या चैन की तरह हो सकता है. इस दौरान आप रिंग का डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकते हैं. बता दें, यह मॉडर्न और यूनिक लुक देता है और खासकर युवतियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.