Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार आने में बस कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में राखी वाले दिन कुछ चीजों का जानना हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। बहनें इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर देती हैं। इस दिन सुबह पूजा की थाली सजाकर बहनें अपने भाई की आरती उतारती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर बहन राखी की थाली को सजा रही हैं, तो उसके साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि राखी वाले दिन थाली में किन चीजों का रखें ध्यान? आइये जानते है-
थाली में रखें चंदन
जैसा आप जानते हैं हिंदू धर्म में चंदन बहुत शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल हर पूजा-पाठ में होता हैं। अगर आप रक्षाबंधन के लिए राखी की थाली सजा रहे हैं, तो उसमें चंदन अवश्य रखें और उसी चंदन से भाई का तिलक करें।
थाली में रखें अक्षत
राखी में थाली सजाते समय उसमें अक्षत अवश्य रखें। हिंदू धर्म में अक्षत का इस्तेमाल शुभ अवसर पर किया जाता है और भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत अवश्य लगाएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती है और भाई के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
राखी की थाली में रखें नारियल
सनातन धर्म में नारियल देवी-देवताओं का फल माना जाता है। हर शुभ काम में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि राखी बांधते समय नारियल का इस्तेमाल करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
रक्षा सुत्र
हिंदू धर्म में रक्षा सुत्र बेहद पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कलाई में इसे बांधने से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है।
राखी की थाली में रखें मिठाई
किसी भी शुभ काम में मिठाई जरूर होनी चाहिए। राखी में भी बहन की थाली में मिठाई जरूर होना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भाई को मिठाई खिलाने से रिश्ते में मिठास भरी रहती है।
थाली में रखें दीपक
भारत में कई शुभ अवसरों पर दीपक जरूर जलाई जाती है। दीपक (दीपक जलाने के नियम) सकारात्मकता और प्रकाश का संचार करता है। वहीं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें। इससे भाई-बहन का प्रेम हमेशा पवित्र बना रह सकता है।
राखी की थाली में रखें कलश
हिंदू धर्म में कलश रखना बहुत शुभ माना जाता है। राखी के दिन थाली में तांबे के लोटे में जल औप चंदन रखें। तो इससे घर में देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रह सकता है ।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
33 mins agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 hr agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
3 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
3 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
4 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
6 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
8 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines