Health Tips: पेट का साफ रहना हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। कई लोग अपने डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट प्लान भी तैयार करते हैं। इसके बाद भी जब भी पेट साफ नहीं होता है, तो आपको पेट दर्द, पेट फूलना और गैस की समस्या होने लगती है। पेट की समस्याओं से बचने के लिए सही डाइट और रूटीन अपनाने के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी होती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर संत और योग गुरु प्रेमानंद महाराज ने कुछ आसान और प्रभावी उपाय बताए हैं। प्रेमानंद महाराज मानना है कि पेट के हेल्दी रहने से शरीर के अन्य अंग भी सही तरीके से काम करते हैं। और आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आइए जानते है गुरु प्रेमानंद महाराज जी के कुछ खास उपाय।
योग और प्राणायाम करें
पेट को साफ और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि नियमित रूप से योग और प्राणायाम करना चाहिए जैसे कि अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम करने से पेट की नसें एक्टिव होती हैं और पेट भी साफ रहता है। ये क्रियाएं पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को दूर रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़े- पेशाब के रंग में बदलाव भी बीमारी के संकेत? जानें क्या कहता है कौन सा रंग
गुनगुने पानी पिएं
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है। महाराज कहते हैं कि अगर पानी में एक चुटकी नमक और नींबू मिलाया जाए तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ हा ये यह शरीर से टॉक्सिन्स और गंदगी को निकालने में मदद करता है।
सही समय पर खाना खाएं
महाराज बताते हैं कि सही समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। वे कहते हैं कि दोपहर का भोजन सूर्य के सबसे तेज समय यानी 12 बजे के आसपास करना चाहिए। इसी तरह, रात का भोजन सूर्यास्त के तुरंत बाद करना चाहिए, साथ ही ये हल्का और हेल्दी होना चाहिए। इससे आपके डाइजेशन सिस्टम पर भार नहीं पड़ता है और आपका पेट सही रहता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
18 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines