Plant Protein Vs Animal Protein: शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करते हैं। कई लोग अपनी डाइट में प्लांट प्रोटीन को शामिल करते हैं, तो कई लोग एनिमल से मिलने वाले प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से कौन सा प्रोटीन ज्यादा फायदेमंद होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत करने, शरीर की एनर्जी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सा प्रोटीन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है?
प्लांट प्रोटीन
प्लांट प्रोटीन फल, सब्जियां, दाल, आटा, नट्स और सीड्स से मिलता है। इन सभी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्लांट प्रोटीन, एनिमल प्रोटीन के मुकाबले सैचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम कम करता है। इसलिए ये आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। ये इंटेक दिल की कई बीमारियों के खतरे से भी बचाता है। आप इन फूड्स को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
एनिमल प्रोटीन
एनिमल प्रोटीन हमें मीट, अंडे और मछली के साथ-साथ डेयरी प्रोडक्ट्स से भी मिलता है। डेयरी प्रोडक्ट्स में प्लांट बेस्ड प्रोटीन की तुलना ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। इसमें अमीनो एसिड होता है, शरीर की कई समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद करता है। एनिमल प्रोटीन में विटामिन बी12, आयरन, जिंक और ओमेगा फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं। ये ब्रेन को हेल्दी रखने और रेड ब्लड सेल प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।
दोनों में से कौन-सा बेहतर
एनिमल प्रोटीन से जहां कंप्लीट प्रोटीन मिलता है, तो वहीं प्लांट प्रोटीन से कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट्स को कम इंटेक करता हैं। ये दोनों ही अपनी-अपनी जगह प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसलिए ये दोनों ही एक दूसरे से अलग हैं। आप एनिमल प्रोटीन लेना चाहते हैं तो इससे बनी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। दोनों प्रोटीन को आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में लें, ताकि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सके।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines