Honeymoon in India: शादी के बाद कपल्स चाहते है कि उनकी हनीमून ट्रिप खास और यादगार हो। भारत में ऐसे कई खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशंस हैं, जहां आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल बिता सकते हैं। पहाड़ों की शांति से लेकर समुद्र तटों की खूबसूरती तक, कपल्स के लिए यहां कुछ खास है। मनाली की बर्फीली वादियां और केरल की हाउसबोट राइड्स आपकी रोमांटिक ट्रिप को और भी खास बना सकती हैं। उदयपुर की झीलों के नजारे एक सपनों जैसी हनीमून ट्रिप का एहसास दिलाते हैं। अंडमान-निकोबार के शांत बीच और दार्जिलिंग की खूबसूरत पहाड़ियां भी हनीमून के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। तो आइए जानते हैं भारत की 7 सबसे रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में।
1. शिमला (Shimla)
अगर आप अपने हनीमून को ठंडे मौसम और पहाड़ों की खूबसूरती के बीच बिताना चाहते हैं, तो शिमला बेस्ट ऑप्शन है। यहां की हरी-भरी वादियां, बर्फ से ढकी चोटियां और खूबसूरत माल रोड पर हाथों में हाथ डालकर टहलना एक अलग ही एहसास देता है। कुफरी, स्कैंडल पॉइंट और क्राइस्ट चर्च जैसी जगहों की सैर जरूर करें।
2. मनाली (Manali)
मनाली एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है जहां आप अपने पार्टनर के साथ स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। रोहतांग पास और सोलंग वैली में एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राय करें। हिडिंबा मंदिर और जोगिनी वॉटरफॉल जैसी शांत जगहों पर क्वालिटी टाइम बिताएं। फरवरी इस जगह का आनंद उठाने के लिए बेस्ट टाइम है।
3. उदयपुर (Udaipur)
अगर आप रॉयल और क्लासिक हनीमून चाहते हैं, तो उदयपुर परफेक्ट है। झीलों, महलों और हवेलियों से घिरा यह शहर आपको किसी फिल्मी सेट जैसा महसूस कराएगा। लेक पिचोला में बोट राइड, सिटी पैलेस की भव्यता और सज्जनगढ़ फोर्ट से सनसेट का नजारा आपके हनीमून को और रोमांटिक बना देगा।
4. अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar)
समुद्र तटों की लहरों के साथ अपने जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिताने के लिए अंडमान और निकोबार परफेक्ट जगह है। राधानगर बीच, नील आइलैंड और हेवलॉक आइलैंड की सफेद रेत पर टहलना और स्कूबा डाइविंग का रोमांच आपके हनीमून को यादगार बना देगा।
5. केरल (Kerala)
अगर आपको हरियाली, समुद्र और शांत माहौल पसंद है, तो केरल का बैकवाटर हनीमून के लिए शानदार ऑप्शन है। हाउसबोट में अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, मुन्नार के चाय बागानों में टहलें और केरल के बीचेस पर खूबसूरत सनसेट का आनंद लें।
6. दार्जिलिंग (Darjeeling)
दार्जिलिंग में हनीमून आपको जन्नत जैसा एहसास कराएगा। टाइगर हिल से सूर्योदय का नजारा देखना, टी गार्डन में टहलना और टॉय ट्रेन की रोमांटिक सवारी आपके ट्रिप को और भी ज्यादा खास बना देगी।
7. कश्मीर (Kashmir)
अगर आप स्वर्ग जैसी खूबसूरती के बीच अपना हनीमून बिताना चाहते हैं, तो कश्मीर से बेहतर कोई जगह नहीं है। डल झील में शिकारा राइड, गुलमर्ग में स्नोफॉल और पहलगाम की हरी-भरी वादियां आपको किसी रोमांटिक फिल्म का हीरो-हीरोइन बना देंगी।
भारत में हर तरह के हनीमून कपल्स के लिए कुछ न कुछ खास है। चाहे आपको पहाड़ों का सुकून पसंद हो, समुद्र की लहरों के बीच प्यार का एहसास चाहिए हो या रॉयल महलों में क्वालिटी टाइम बिताना हो, आपकी हनीमून ट्रिप यादगार बनने वाली है। आप कौन-सी जगह पर जाना पसंद करेंगे?
यह भी पढ़ें: घूमने के हैं शौकीन? तो इन 4 Travel Gadgets को रखना न भूलें
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
3 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
4 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
5 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
8 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
9 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
12 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines