What To Do If Water Enters Your Phone: कई बार घर की सफाई करते वक्त किसी का जरूरी फोन आ जाता है और हमें बात करते-करते ही काम जारी रखना पड़ता है. ऐसे में जरा सी बेध्यानी से मोबाइल हाथ से फिसलकर पानी की बाल्टी, सिंक या पोछे के पानी में गिर सकता है. ऐसा हो जाने पर अक्सर लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि पानी मोबाइल के अंदर जाकर उसके सर्किट और स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि, आपको ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान और जरूरी टिप्स अपनाकर अपने अपना कीमती स्मार्टफोन को बिना किसी खर्च के ठीक कर सकते हैं. बस आपको सही तरह से इन टिप्स को फॉलो करना होगा, ताकि फोन को दोबारा ऑन किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- Morning Skin Care Routine: क्या आप भी चाहती हैं दिनभर एक्टिव और ग्लोइंग स्किन? अपनाएं ये आसान टिप्स
बिना खर्च किए मोबाइल को बचाने के लिए तुरंत करें ये काम
- जितना जल्दी हो सके अपना फोन पानी से बाहर निकालें, क्योंकि देर तक पानी के अंदर रहने से फोन खराब हो सकता है. इसके पार्ट्स खराब हो सकते हैं और आपका फोन ऑन भी नहीं होगा.
- तुरंत फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें, क्योंकि अगर आप फोन को तुरंत ऑन या स्विच ऑफ करेंगे तो इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप फोन को ऐसे ही छोड़ दें.
- पानी से निकालने के बाद फोन से तुरंत कवर और सिम को निकालकर अलग रख दें. इससे फोन अंदर से जल्दी सूखता है और सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड खराब नहीं होते हैं.
- आप फोन को पानी से साफ करें. अंदर से पानी निकालने की कोशिश करें और अगर मोबाइल ऑफ हो रहा है तो तुरंत कर दें. मुलायम सूखे कपड़े से फोन को हल्के हाथों से पोंछें. ध्यान रखें कि फोन को जोर से झटके नहीं.
- मोबाइल को साफ करने के बाद चावल में रख दें. आपको फोन को सूखे चावल में लगभग 48 घंटे के लिए रखना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि चावल नमी को सोखने में मदद करता है.
कब सर्विस सेंटर जाएं?
अगर आपका फोन इसके बाद ऑन नहीं हो रहा है या स्क्रीन पर धब्बे नजर आ रहे हैं तो आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत है. आप अपने मोबाइल की कंपनी में जाकर अपना फोन दिखा सकते हैं और इसकी जांच करवा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रोजाना एक गिलास अनानास का जूस पीने से क्या होगा? हैरान कर देंगे फायदे