हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Periods Problem दूर करेगा अनिरुद्धाचार्य का ये नुस्खा, गर्म पानी के साथ लेने के फायदे भी गिनाए

Periods Home Remedies: अनिरुद्धाचार्य का कहना है कि अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सुबह देसी घी के साथ गर्म पानी पीती हैं, तो पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं दूर रहती हैं।

विज्ञापन
Pookie Baba Health Tips

Periods Home Remedies: अनिरुद्धाचार्य आए दिन अपने प्रवचन के दौरान खाने पीने को लेकर कुछ न कुछ टिप्स देते हैं। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सुबह देसी घी के साथ गर्म पानी पीती हैं, तो पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इसे पीने से न केवल पीरियड्स नियमित होंगे, बल्कि पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। पीरियड्स का दर्द अक्सर खून के थक्कों के कारण होता है। ऐसे में गर्म पानी के साथ देसी घी पीने से इसे प्रभावी ढंग से ठीक किया जा सकता है।

घी के फायदे

1. घी फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है। साथ ही पीसीओडी के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट

2. इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो फैट को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

3. ये कब्ज से राहत दिलाता है, जो पीरियड्स के दौरान ऐंठन से आराम दिलाने में मदद करता है।

4. घी मेटाबोलिज्म में सुधार करता है और हार्मोनल बैलेंस को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

5. इसमें विटामिन ए, डी, ई और के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो महिलाओं के हार्मोन्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं

सुबह गर्म पानी के साथ घी का सेवन करने से कई फायदे हो सकते हैं। इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म पानी के साथ घी के सेवन से शुष्क खुरदरी त्वचा, शुष्क खुरदरे घुंघराले बाल, वात की बीमारी कब्ज और डाइजेशन की समस्या दूर होती है। वात की बीमारी से परेशान लोग खाली पेट 200 मिलीलीटर गर्म पानी में 1 चम्मच घी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पीरियड्स से पहले गर्म पानी में घी का सेवन करने और पीरियड से पहले इसका सेवन करने से इस दौरान होने वाली समस्या दूर रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola