Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

कभी खाया है पपीते का अचार? जानिए आसान रेसिपी, पराठे का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Papite Ka Achar Kaise Banaye:पपीते का अचार स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. अगर आप इसे बनाना चाहते हैं यह रेसिपी आपके लिए मददगार हो सकती है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 11, 2026 16:58
Papaya Pickle Recipe
पपीते का अचार की रेसिपी. Image Credit- Freepik

Papaya Pickle Recipe: अचार भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. इसलिए आपने यकीनन आम, नींबू, मिर्च और गाजर के अचार कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे पपीते का अचार ट्राई किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर बनाकर देखें. पपीते का अचार स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है. कच्चा पपीता सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसका अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और टेस्टी जोड़ना चाहते हैं, तो पपीते का अचार एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर कैसे बनाएं नया जैसा? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स

---विज्ञापन---

पपीते का अचार की रेसिपी

सामग्री

  • कच्चा पपीता- 500 ग्राम
  • सरसों का तेल- 2 चम्मच
  • राई- 1 चम्मच
  • सौंफ- 1 चम्मच
  • मेथी दाना- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • सिरका या नींबू का रस- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले कच्चे पपीते को अच्छी तरह से धोकर उसका छिलका उतार लें. फिर पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों या पतली लंबी स्लाइस में काट लें.
  • अब इन टुकड़ों को थोड़ी देर के लिए धूप में या खुली हवा में सुखा लें, ताकि इनमें मौजूद अतिरिक्त नमी निकल जाए.
  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का भून लें.
  • जब मसालों की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • इसके बाद कटे हुए पपीते के टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तैयार किया हुआ मसाला तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • आखिर में इसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस डाल दें, ताकि अचार ज्यादा दिनों तक खराब ना हो.

इसे भी पढ़ें- ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2026 04:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.