Fan Air Like AC: गर्मियों की झुलसाती गर्मी में जब पंखा भी गर्म हवा देने लगता है, तब राहत पाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए लोग एसी या कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोग एसी नहीं खरीद पाते क्योंकि उनका बजट नहीं होता. कुछ लोग एसी को सिर्फ इसलिए नहीं लगवाते क्योंकि एसी हेल्थ को कई तरह के नुकसान पहुंचाने का काम करता है. हालांकि, हर किसी के पास AC या कूलर होना जरूरी नहीं, क्योंकि कुछ आसान देसी जुगाड़ अपनाकर आप अपने पंखे से भी ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं. बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के ये छोटे-छोटे टिप्स आपको तेज गर्मी से तुरंत राहत दिला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं चटपटे दही आलू, सिर्फ 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार
पंखे की ठंडी हवा कैसे करें? | Tips To Do Fan Air Like AC
बर्फ से बनाएं देसी कूलर- बर्फ का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको एक बड़े बर्तन या बोतल में बर्फ भरकर रखना होगा. फिर पंखे के ठीक सामने रखकर पंखा चलाना होगा. ऐसा करने से जब हवा चलेगी और कमरा ठंडा हो जाएगा.
गीले कपड़ा आएगा काम– पंखे की हवा ठंडी रखने के लिए जरूरी है कि आप सूती कपड़े का इस्तेमाल करें. कपड़ा ठंडे पानी में भिगो लें और फिर पंखे के सामने टांग दें. जब हवा इस गीले कपड़े से गुजरती है तो उसका तापमान कम हो जाता है और ठंडी हवा मिलती है.
सही दिशा में पंखा चलाएं- पंखे की दिशा बहुत मायने रखती है. पंखे को खिड़की की ओर करके रखें. फिर इससे कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन बनता है और गर्म हवा बाहर निकल जाती है.
कमरे को रखें ठंडा- दिन में पर्दे या ब्लाइंड्स बंद रखें. फिर छत और दीवारों को ज्यादा गर्म होने से बचाएं. साथ ही, रात में खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा अंदर आने दें. इससे पंखे की ठंडक और ज्यादा असरदार हो जाती है.
पंखे के आगे पॉलिथीन लगाएं- यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल होता है. इस हैक हो अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस पंखे के आगे पोलीथीन को लगा लेना है.
इन बातों का रखें ध्यान
- हवा ठंडा करने के लिए पानी का सही तरह से इस्तेमाल करें, वरना इसकी मोटर खराब हो जाएगी.
- गीले कपड़े को सीधे पंखे पर ना बांधें क्योंकि ऐसा करने से पंखड़ियां खराब हो जाएंगी.
- छोटे कमरे में ये तरीके ज्यादा अच्छा काम करते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी एक सांस में गटक जाते हैं एक बोतल पानी? नुकसान जान ऐसा सोचने से भी डरेंगे!










