हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Neeraj Chopra Diet: गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं नीरज चोपड़ा, जानिए इनका डाइट प्लान

विज्ञापन
Neeraj Chopra Diet

Neeraj Chopra Diet: जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया है। एथलेटिक्स चैंपियनशिप नीरज ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है और इस तरह से नीरज गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

भारतीय एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। अपनी फिटनेस और लुक्स की वजह से नीरज लोगों और खासकर लड़कियों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। आज हम आपको वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा के फिटनेस सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं।

नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट- नीरज चोपड़ा अपने दिन की शुरुआत जूस या नारियल पानी पीकर करते हैं। वह अपने नाश्ते में पौष्टिक आहार लेते हैं, जो उनके ट्रेनिंग सेशन के लिए बहुत जरुरी है। इसलिए वह नाश्ते में दो ब्रेड, 3-4 अंडे का सफेद भाग, एक कटोरी दलिया और फल खाते हैं। ब्रेड ऑमलेट उनका सबसे पसंदीदा नाश्ता है।

विज्ञापन

लंच- नीरज को लंच में दही, चावल दाल, सलाद और ग्रिल्ड चिकन खाना पसंद है।

ट्रेनिंग सेशन- नीरज ट्रेनिंग सेशन या जिम के बीच में ड्राई फ्रूट्स खाते हैं और खासतौर पर बादाम खाना पसंद करते हैं। इस दौरान वह फ्रेश जूस भी लेते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों से भूलकर भी न कहें ये 5 बातें, दिमाग पर पड़ता है असर

डिनर- नीरज डिनर में फल और सब्जियां शामिल करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा उन्हें उबली हुई सब्जियों का सूप पीना भी पसंद है। इसके अलावा सैल्मन मछली भी इनकी डाइट का हिस्सा है।

विज्ञापन

चूरमा और पानी पुरी- वैसे तो नीरज चोपड़ा सख्त डाइट प्लान फॉलो करते हैं लेकिन हरियाणा का यह लड़का को ब्रेक के दौरान चूरमा खाना पसंद है। नीरज को स्ट्रीट फूड में पानी पुरी खाना पसंद है। उनका मानना ​​है कि इसे खाने से कोई नुकसान नहीं है और एक एथलीट के लिए कभी-कभी पानी पुरी खाना अच्छा होता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola