Navratri Fasting Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो व्रत के दौरान भी कुछ स्वादिष्ट और लजीज खाना चाहते हैं. खासकर नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर, जब लोग सात्विक भोजन करते हैं, तब भी स्वाद से समझौता करना किसी को पसंद नहीं आता. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और व्रत में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक खास रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के बनी टेस्टी पनीर की सब्जी. यह रेसिपी न केवल झटपट बन जाती है, बल्कि इसका स्वाद भी इतना लाजवाब होता है कि एक बार चख लिया तो बार बार बनाएंगे.
इस तरह बनाएं व्रत वाली पनीर सब्जी | Vrat Paneer Recipe
सामिग्री
- पनीर- 200 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
- टमाटर – 2 (मीडियम साइज, पिसे हुए)
- हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- घी या मूंगफली का तेल- 1-2 टेबल स्पून
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
- हरा धनिया थोड़ा सा (गार्निश के लिए)
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में पंडाल जाकर करना चाहते हैं माता रानी के दर्शन? नोएडा की इन जगहों पर सजा है मां का दरबार
व्रत वाले पनीर बनाने की विधि
व्रत वाले पनीर को बनाना बेहद आसान है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को चौकोर या मनचाहे टुकड़ों में काट लें. चाहें तो हल्का सा सेक भी सकते हैं, लेकिन बिना तले भी बना सकते हैं. अब एक कढ़ाई में घी या मूंगफली का तेल गरम करें. उसमें जीरा डालें और भूनें जब तक खुशबू न आने लगे फिर अदरक और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भूनें. अब इसमें पिसे हुए टमाटर डालें और 5-6 मिनट तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ने लगे फिर सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें. अब पनीर के टुकड़े डालें और सब कुछ अच्छे से मिलाएं. 2-3 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि पनीर मसाले का स्वाद सोख ले. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. गरमागरम व्रत वाली रोटी (कुट्टू, सिंघाड़ा या राजगिरा आटे से बनी) या समा के चावल के साथ परोसें. बस कुछ इस ही तरह से आपके व्रत वाली पनीर की सब्जी रेड़ी हो जाएगी. जिसे आपने एक बार बना लिया तो बार-बार बनाएंगे.
ये भी पढ़ें- Famous Maggi Spots: क्या आप जानते हैं Noida के बेस्ट मैगी स्पॉट्स कौन से हैं? खाते ही आ जाएगा मजा
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
15 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 hr agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
22 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
23 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines