News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Famous Maggi Spots: मैगी खाना तो आजकल बच्चे हों या बूढ़े, सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें बाहर की मैगी ज्यादा टेस्टी लगती है. लेकिन कई बार यह समझ नहीं आता कि कहां जाकर स्वादिष्ट मैगी खाएं. अगर आप भी नोएडा में रहते हैं और आपको भी अगर बाहर वाली मैगी की क्रेविंग होती है. साथ ही चाहते हैं टेस्टी और कई तरह की मैगी के फ्लेवर को चखना, तो आइए जानते हैं नोएडा में कुछ ऐसे स्पॉट्स के बारे में जहां आप दोस्तों और परिवार वालों के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं. साथ ही टेस्टी मैगी का मजा ले सकते हैं.
कृष्णा मैगी पाइंट नोएडा सेक्टर 18 में है, जो कि अपने मैगी के टेस्ट के लिए काफी ज्यादा फेमस है. अगर आप भी सेक्टर 18 के आस-पास रहते हैं, तो यहां आने का सोच सकते हैं और टेस्टी मैगी का स्वाद चख सकते हैं. इसके साथ ही सेक्टर 18 की फेमस मार्केट को घूम सकते हैं.
मैगीराम मैगी प्वाइंट ग्रेटर नोएडा, गामा 1 में है. यहां की मैगी अगर आपने एक बार खा ली, तो हर बार इस जगह ही मैगी खाने जाएंगे. इसके साथ ही यहां हर चीज आपको फ्रेश भी मिलेगी और टेस्टी भी.
ये भी पढ़ें – 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे Long Weekend में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 डेस्टिनेशंस
नोएडा सेक्टर 62/63 में स्थित प्रिंस मैगी प्वाइंट मैगी खाने वालों का काफी ज्यादा लोकप्रिय स्थान है. आप यहां अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ आकर मखन वाली मैगी का स्वाद भी टेस्ट कर सकते हैं.
सेक्टर 18 से कुछ ही दूर पर सेक्टर 11 है, जहां आप A ब्लॉक में जाकर मार्केट में फेमस मैगी खा सकते हैं. यह बहुत ही टेस्टी होती है. साथ ही आप यहां अपने परिवार वालों के साथ आ सकते हैं और मार्केट भी घूम सकते हैं.
ये भी पढ़ें – चाहते हैं बजट में घूमना? भारत की ये 5 जगहें हैं आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।