White Hair Home Remedies: उम्र बढ़ने लगती है तो बालों का सफेद होना लाजिमी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो सफेद बाल पसंद नहीं करते हैं और इसीलिए बालों को काला करने की कोशिश करते हैं. आमतौर पर बालों को काला करने के लिए हेयर डाई (Hair Dye) लगाई जाती है. लेकिन, ये हेयर डाई केमिकल से भरी होती हैं और बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन हेयर डाई का एक नुकसान यह भी होता है कि ये बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर भी जम जाती हैं और केमिकल्स से स्कैल्प को खराब करने लगती हैं जिससे बालों के टूटने और रूखे होने जैसी दिक्कतें होती हैं. इन हेयर कलर से बालों की स्कैल्प पर रूखेपन से पपड़ी भी जमने लगती है और अक्सर ही शर्मिंदगी महसूस होती है सो अलग. ऐसे में बाजार से हेयर डाई लाकर लगाने से बेहतर आप घर पर ही हेयर डाई तैयार कर सकते हैं. इनका असर लंबे समय तक तो रहता ही है, साथ ही ये बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. यहां जानिए कैसे तैयार करें घर पर सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई.
यह भी पढ़ें – 40 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा जवां, महिलाएं आज से ही खाना शुरू कर दें ये 7 एंटी-एजिंग फूड्स
घर पर कैसे बनाएं सफेद बालों के लिए हेयर डाई
नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए आपको एक कप मेंहदी में 3 से 4 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाना है. इसमें 4 चम्मच इंडिगो पाउडर भी डाल दें. अब इसमें एक चम्मच भरकर कॉफी पाउडर डाल दें. सभी चीजों को मिलाने के लिए जरूरत के अनुसार पानी लें और मिला लें. इससे नेचुरल हेयर डाई तैयार हो जाएगी. इस हेयर डाई को बालों पर लगाकर रखने के 40 से 50 मिनट बाद धोकर हटा लें.
क्यों फायदेमंद है यह डाई - बालों पर आमतौर पर सादा ही मेहंदी लगाई जाती है जिससे सफेद बाल काले दिखने के बजाय लाल या संतरी नजर आने लगते हैं. लेकिन, कॉफी, इंडिगो और आंवला डालकर मेहंदी लगाई जाए तो बालों को काली रंगत मिलती है. ये नेचुरल चीजें बालों को खराब नहीं करती हैं.
डाई लगाने से पहले जान लें ये बातें
- बालों पर डाई लगाते हुए डाई कान पर, माथे पर या फिर गर्दन पर ना लग जाए इसीलिए इन हिस्सों पर डाई लगाने से पहले नारियल का तेल मल लें. इससे हेयर डाई त्वचा को प्रभावित नहीं करेगी.
- ग्लव्स पहनकर हेयर डाई लगाएं जिससे यह पक्का रंग आपके हाथों पर ना चिपक जाए. रंग आपको बालों पर लगाना है हाथों पर नहीं.
- बालों को और गहरा रंग देने के लिए हेयर डाई को जरूरत से ज्यादा देर तक ना लगाकर रखें. इससे बाल ड्राई हो जाते हैं. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत कम देर हेयर डाई लगाकर ना रखी जाए. इससे बाल ड्राई हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें - गर्मियों में चेहरा दिखने लगा है चिपचिपा तो रसोई की इस चीज को देख लीजिए लगाकर, ऑयली स्किन फिर नहीं करेगी परेशान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
White Hair Home Remedies: उम्र बढ़ने लगती है तो बालों का सफेद होना लाजिमी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो सफेद बाल पसंद नहीं करते हैं और इसीलिए बालों को काला करने की कोशिश करते हैं. आमतौर पर बालों को काला करने के लिए हेयर डाई (Hair Dye) लगाई जाती है. लेकिन, ये हेयर डाई केमिकल से भरी होती हैं और बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन हेयर डाई का एक नुकसान यह भी होता है कि ये बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर भी जम जाती हैं और केमिकल्स से स्कैल्प को खराब करने लगती हैं जिससे बालों के टूटने और रूखे होने जैसी दिक्कतें होती हैं. इन हेयर कलर से बालों की स्कैल्प पर रूखेपन से पपड़ी भी जमने लगती है और अक्सर ही शर्मिंदगी महसूस होती है सो अलग. ऐसे में बाजार से हेयर डाई लाकर लगाने से बेहतर आप घर पर ही हेयर डाई तैयार कर सकते हैं. इनका असर लंबे समय तक तो रहता ही है, साथ ही ये बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. यहां जानिए कैसे तैयार करें घर पर सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई.
यह भी पढ़ें – 40 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा जवां, महिलाएं आज से ही खाना शुरू कर दें ये 7 एंटी-एजिंग फूड्स
घर पर कैसे बनाएं सफेद बालों के लिए हेयर डाई
नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए आपको एक कप मेंहदी में 3 से 4 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाना है. इसमें 4 चम्मच इंडिगो पाउडर भी डाल दें. अब इसमें एक चम्मच भरकर कॉफी पाउडर डाल दें. सभी चीजों को मिलाने के लिए जरूरत के अनुसार पानी लें और मिला लें. इससे नेचुरल हेयर डाई तैयार हो जाएगी. इस हेयर डाई को बालों पर लगाकर रखने के 40 से 50 मिनट बाद धोकर हटा लें.
क्यों फायदेमंद है यह डाई – बालों पर आमतौर पर सादा ही मेहंदी लगाई जाती है जिससे सफेद बाल काले दिखने के बजाय लाल या संतरी नजर आने लगते हैं. लेकिन, कॉफी, इंडिगो और आंवला डालकर मेहंदी लगाई जाए तो बालों को काली रंगत मिलती है. ये नेचुरल चीजें बालों को खराब नहीं करती हैं.
डाई लगाने से पहले जान लें ये बातें
- बालों पर डाई लगाते हुए डाई कान पर, माथे पर या फिर गर्दन पर ना लग जाए इसीलिए इन हिस्सों पर डाई लगाने से पहले नारियल का तेल मल लें. इससे हेयर डाई त्वचा को प्रभावित नहीं करेगी.
- ग्लव्स पहनकर हेयर डाई लगाएं जिससे यह पक्का रंग आपके हाथों पर ना चिपक जाए. रंग आपको बालों पर लगाना है हाथों पर नहीं.
- बालों को और गहरा रंग देने के लिए हेयर डाई को जरूरत से ज्यादा देर तक ना लगाकर रखें. इससे बाल ड्राई हो जाते हैं. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत कम देर हेयर डाई लगाकर ना रखी जाए. इससे बाल ड्राई हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – गर्मियों में चेहरा दिखने लगा है चिपचिपा तो रसोई की इस चीज को देख लीजिए लगाकर, ऑयली स्किन फिर नहीं करेगी परेशान