Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

ब्रेकफास्ट में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा

Breakfast Ideas: क्या आप भी सुबह नाश्ते में वही सादा पोहा खाकर थक गए हैं और कुछ नए स्टाइल का स्वादिष्ट और हेल्दी पोहा खाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं मुंबई की फेमस बटाटा पोहा की रेसिपी के बारे में, जिसका स्वाद ऐसा होगा कि खाने वाला बार-बार मांगेगा.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 18, 2026 06:55
Batata Poha Recipe
पोहा कैसे बनाएं? (Image:AI)

How to Make Poha At Home: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी होता है, इसे दिन में सुस्ती नहीं आती और बार-बार अनहेल्दी खाने का मन भी नहीं करता है. ऐसे में अगर नाश्ता हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला हो तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है. भारत के कई शहरों में पोहा काफी पंसद है और बड़े शौक से खाया जाता है, लेकिन मुंबई का मशहूर बटाटा पोहा अपने खास स्वाद और आसान रेसिपी की वजह से हर किसी को पसंद आता है. इसमें पोहा, आलू और हल्के मसालों का ऐसा मिश्रण इस तरह निखर के आता है, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. खास बात यह है कि यह नाश्ता ज्यादा मसालेदार नहीं होता, इसलिए पेट के लिए भी हल्का रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. ऐसे में अगर आप भी इसकी रेसिपी जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: Gangaur Special Mehndi: गणगौर पूजा के लिए बेस्ट हैं ये फुल हैंड मेहंदी डिजाइन, हर कोई पूछेगा कहां से बनवाई!

---विज्ञापन---

बटाटा पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप मोटा या मीडियम पोहा.
  • 2 मध्यम आकार के आलू (छीलकर छोटे टुकड़ों में कटे हुए).
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज.
  • आधा चम्मच राई (सरसों के दाने).
  • आधा चम्मच जीरा.
  • 10-12 ताजी करी पत्तियां.
  • 2 चम्मच तेल.
  • नमक स्वादानुसार.
  • आधा चम्मच चीनी.
  • बारीक कटा हरा धनिया.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू का रस और सेव भी डाल सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा

---विज्ञापन---
  • इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है, इसे बनाने के लिए;
  • सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और लगभग 2-3 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह थोड़ा नरम हो जाए.
  • अब आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें और प्याज को बारीक काटकर तैयार रखें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें राई और जीरा डालें. जब यह चटकने लगे तो करी पत्तियां डाल दें.
  • इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब कटे हुए आलू डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं, जब तक आलू अच्छी तरह नरम न हो जाएं.
  • इसके बाद नमक और थोड़ा सा चीनी डालें और हल्का मिलाएं.
  • अब भीगा हुआ पोहा डालकर सभी सामग्री को धीरे-धीरे मिलाएं और 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
  • आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.
  • आप स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू और सेव भी डाल सकते हैं. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, जिसे आप बड़े मजे से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पतंजलि वेलनेस सेंटर में रुकने का क्या खर्च आता है? जानिए रजिस्ट्रेशन, ट्रीटमेंट और सुविधाओं के बारे में सबकुछ

First published on: Mar 18, 2026 06:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.