Dark Mehndi tips: हरियाली तीज से एक दिन पहले ही सभी महिलाएं हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। लेकिन कई बार, चाहे जितनी भी सुंदर मेहंदी लगवा लें, वह हाथों में रचती ही नहीं, रंग चढ़ता ही नहीं। ऐसे में महिलाएं मजाक में अपने पति को छेड़ने लगती है कि वह ज्यादा प्यार नहीं करते क्योंकि मेहंदी रची नहीं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप सुंदर सी लगी हुई मेहंदी को गहराई से रचाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप हर त्यौहार में मेहंदी लगाने के कुछ समय बाद आज़मा सकती हैं। इससे मेहंदी की सुंदरता और भी निखर सकती है।
विक्स लगाएं
हाथों में मेहंदी लगाएं, फिर जब मेहंदी सूख जाए तो हाथों में थोड़ी सी विक्स लगाएं। विक्स अधिकतर ब्राइडल मेहंदी लगाने वाली दुल्हनों के हाथों में लगाई जाती है ताकि उनकी मेहंदी अच्छे से रचे। अगर आप भी हाथों में ब्राइडल जैसी मेहंदी का निखार चाहती हैं तो इस उपाय को अपना सकती हैं।
रातभर मेहंदी लगी रहने दें
अगर आप व्यस्तता के चलते मेहंदी जल्दी हटा देते हैं या पानी से धो देती हैं तो ऐसा न करें। इससे मेहंदी बिल्कुल नहीं रचेगी। कोशिश करें कि मेहंदी रात के समय लगाएं, ताकि उसे रचने के लिए अधिक समय मिल सके।
ये भी पढ़ें-Hariyali Teej: हरियाली तीज के लिए झूला सजाने के ये आइडियाज बना देंगे आपकी फोटो को वायरल
सरसों का तेल लगाएं
अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी सुंदर और अच्छे से रचे तो मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथों में तुरंत सरसों का तेल लगाएं। लेकिन ध्यान रखें, तेल लगाने के बाद हाथों में तुरंत पानी न लगने पाए। तेल लगाने के बाद पानी से बचें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी सुंदर और आकर्षक दिखेगी।
गैस की आंच पर हाथों को गर्म करें
अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं तो मेहंदी लगाने के बाद हाथों को गैस की आंच पर हर तरफ से सेंक लें। ऐसा करने से आंच की गर्मी मेहंदी में लगेगी और रंग भी गहरा व सुंदर आएगा।
ये भी पढ़ें- Skin Care: हरियाली तीज से पहले चेहरे पर आ गया पिंपल? मिनटों में करें गायब इस जबरदस्त तरीका से
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 hr agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines