हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल की सेहत के लिए सही नहीं मेयोनीज, खाने का सही तरीका क्या? विकल्प भी आजमाएं

Mayonnaise Side Effects: मेयोनीज ऐसी चीज है जिसके बिना स्ट्रीट फूड कभी भी पूरा नहीं होता है। मेयोनीज इंडियन, चाइनीज हर प्रकार के व्यंजन को बनाने के लिए यूज किया जाता है। क्या मेयोनीज खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है? जानिए।

विज्ञापन

Mayonnaise Side Effects: मलाईदार और क्रीमी मेयोनीज किसे नहीं पसंद? इसके बिना सैंडविच, बर्गर और यहां तक कि सलाद भी अधूरा है। इसे डालने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। मेयोनीज स्ट्रीट फूड का भी बेस्ट फ्रेंड है। मोमोज हो या पिज्जा, मेयोनीज का प्रयोग इनमें भी होता है। मेयोनीज पूरी दुनिया का मशहूर एक क्रीमी सॉस है। क्या यह क्रीमी सॉस आपके हार्ट के लिए हानिकारक है? चलिए, जानते हैं।

मेयोनीज का हार्ट पर प्रभाव

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मेयोनीज में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। मेयोनीज ओमेगा-6 फैटी एसिड्स से भी भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ पर भी असर डालता है। इससे कैसे हार्ट पर असर पड़ता है? मेयोनीज में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो फूड पॉइजनिंग को बढ़ावा देते हैं। मेयोनीज का ज्यादा सेवन करने से ब्लड में शुगर लेवल हाई होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मेयोनीज में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स होते हैं, जो हार्ट की नसों में जाकर फंस सकते हैं, जिससे हार्ट चोक होने की संभावना रहती है। ये फैट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी इतना बढ़ा देते हैं कि हार्ट पर गलत प्रभाव पड़ने लगते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप रोज 1 चम्मच मेयोनीज भी खाते हैं, तो आपको हृदय रोग होने की संभावना रहती है। मेयोनीज के ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

मेयोनीज खाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट के अनुसार, मेयो के शौकीनों को इसका सेवन हेल्दी आइटम्स के साथ सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आप इसे ऐसे फूड्स में मिलाकर खाएंगे, जो पहले से ही अनहेल्दी हैं, तो सेहत बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

मेयोनीज के अन्य विकल्प

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मेयोनीज को अपने खाने से रिप्लेस करना भी बेहतर रहेगा। मेयोनीज की जगह आप कुछ ऐसे हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं, जो सेहत के लिए भी बड़े फायदेमंद होते हैं। आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं:

  • एवोकाडो
  • ग्रीक योगर्ट
  • पेस्तो
  • हुम्मस

मेयोनीज खाने के फायदे

हालांकि, मेयोनीज ज्यादा लाभकारी नहीं है, मगर कुछ फायदे इसके भी हैं। जैसे: बालों के लिए, मेयोनीज खाने से बाल मजबूत और उनमें नेचुरल मॉइश्चर बनता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola