Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

मार्च के महीने में ये पौधे लगाने से होती है अच्छी ग्रोथ, बस ध्यान रखनी होंगी ये बातें

March Mein Kaun se Paudhe Lagaye: अगर आप अपनी बालकनी में पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो इस लेख में बताए गए पौधे लगाएं. थोड़ी सी मेहनत और सही जानकारी से हेल्दी पौधे आसानी से उगा सकते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 7, 2026 09:00
March Mein Kaun se Paudhe Lagaye
मार्च के महीने में लगाए जाने वाले पौधे. Image Credit- Shutterstock

Best Plants Can Grow In March: मार्च का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप अपने गार्डन में नए पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो यह महीना बेस्ट रहेगा. कई रिसर्च के मुताबिक, बागवानी के लिए यह महीना बेहद खास माना जाता है. इस समय मौसम बेस्ट रहता है.. ना ज्यादा ठंडा होता है और ना ही बहुत गर्म, इसलिए पौधों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है. अगर आप अपने घर की बालकनी, छत या गार्डन में नए पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी अगले महीने का इंतजार ना करें. सही पौधे का चुनाव पर गार्डन में पौधे लगाएं और फ्रेश हवा का लुत्फ उठाएं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ऐसे कौन से नए पौधे हैं जिन्हें लगाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- किस वक्त नारियल पानी पीना होता है बेस्ट? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

---विज्ञापन---

मार्च के महीने में लगाए जाने वाले पौधे | Best Plants Can Grow In March 

टमाटर का पौधा- मार्च के महीने में टमाटर का पौधा लगाना काफी अच्छा साबित हो सकता है. कई रिसर्च के मुताबिक, इस मौसम में टमाटर बहुत ही जल्दी बढ़ते हैं और अच्छी पैदावार देते हैं. 

हरी मिर्च का पौधा- हरी मिर्च का पौधा भी मार्च में आसानी से लगाया जा सकता है. यह पौधा गर्म और हल्के मौसम में बहुत ही तेजी से बढ़ता है. हरी मिर्च के पौधे को 6 घंटे धूप की जरूरत होती है. 

---विज्ञापन---

तुलसी का पौधा- अपने गार्डन में तुलसी का पौधा लगाएं. मार्च में तुलसी लगाने से पौधा जल्दी बढ़ता है और ज्यादा हरा-भरा रहता है. तुलसी को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, बस हल्की देखभाल करें. 

धनिया का पौधा- अगर आप किचन गार्डन बनाना चाहते हैं तो मार्च में धनिया जरूर लगाएं. धनिया बहुत जल्दी उगने वाला पौधा है जिसकी पत्तियां 4 हफ्तों में इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाती हैं. 

गेंदा का पौधा- मार्च में गेंदा का पौधा भी लगाया जा सकता है. यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और आपके गार्डन को खूबसूरत बना देता है.

पौधे लगाते समय इन बातों का ध्यान

  • पौधे लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी का बीज खरीदें. 
  • मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट जरूर मिलाएं. 
  • पौधों को हमेशा धूप आने वाली जगह पर रखें. 
  • जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें. 
  • समय-समय पर सूखी पत्तियों को हटा दें.

इसे भी पढ़ें- इफ्तार पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है Crispy Potato Triangles, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी स्नैक

First published on: Mar 07, 2026 08:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.